- रोजाना 20 टन खप रहा बीमार मुर्गे का मांस

BAREILLY:

डिस्ट्रिक्ट में बड़ी मात्रा में रिटायर्ड यानि संक्रमित मुर्गे का मांस बिक रहा है, जिसे खाने से स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार हो सकता है। आमतौर पर इस मुर्गे के खरीदार रेस्टोरेंट और होटल्स संचालक हैं, जो ज्यादा मुनाफा के लिए बीमार मुर्गे खरीदने से गुरेज नहीं करते हैं। जबकि, फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने आवश्यक निर्देश जारी कर रखे हैं।

60 रुपए प्रति किलो सस्ता

बीमार मुर्गो और अंडा देने में अक्षम मुर्गियों को पोल्ट्री फार्म ओनर रिटायर्ड कहते हैं। बीमार मुर्गे को तुरंत खपाना होता है, तो मर्गियों का मांस टाइट होने से जल्दी पकता नहीं है। यही वजह है कि स्वस्थ मुर्गा का मांस 160 रुपए प्रति केजी बिक रहा है तो, रिटायर्ड मुर्गा 100 रुपए केजी ही बिक रहा है। बाजार के जानकारों की मानें तो डेली 200 क्विंटल रिटायर्ड मुर्गे की खपत है।

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

रिटायर्ड मुर्गे के ज्यादातर पंख इंफेक्शन की वजह से गिर जाते हैं। बचे-खुचे पंख डंडी के समान हो जाते हैं.डॉक्टर्स की मानें तो रिटायर्ड मुर्गे इंसान के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इन मुर्गो की क्वालिटी सही नहीं होती है। इनमें टॉक्सिन की मात्रा अधिक होती है। जो किडनी और लीवर को इफेक्ट करता हैं। यदि बर्ड फ्लू से संबंधित बीमारी है, तो ब्लड में इंफेक्शन फैल सकता है। रिटायर्ड मुर्गे का वीक में दो-तीन बार सेवन करने से व्यक्ति बीमारियों की चपेट में आ सकता है। साफ सफाई का ध्यान न दिया जाए तो मांस में बैक्टीरिया जल्दी पनपता हैं। जो पेट संबंधित बीमारियों को दावत देता है।

यहां है पोल्ट्री फार्म

नवाबगंज, केशरपुर, धौलाटांडा, भोजीपुरा, हाफिजगंज सहित अन्य एरिया में पोल्ट्री फार्म मौजूद है। यहां पर चूजों को हरियाणा से लाया जाता हैं। शहर में बांस मंडी, सराय मार्केट, साहू गोपीनाथ, किला और श्यामगंज मंडी में 35 से अधिक होलसेलर है। वहीं फुटकर चिकेन विक्रेताओं की संख्या 300 से अधिक है दिल्ली गाजीपुर मंडी से चिकेन का रेट खुलता है। बरेली सहित पूरे इंडिया में चिकेन की बिक्री किस रेट में होगी दिल्ली से ही तय होती है। डेली दिल्ली से रेट खुलने के बाद उसी भाव में चिकेन की बिक्री शॉपकीपर द्वारा की जाती है। दिल्ली में पूरे इंडिया की सबसे बढ़ी मंडी है।

बीमार मुर्गे का मांस खाने से बचना चाहिए। जहां मुर्गा बनाया जा रहा है वहां साफ-सफाई का भी ध्यान देना होता है। मांस में संक्रमण जल्दी पनपता हैं। जो पेट संबंधित कई बीमारियों को दावत दे सकता हैं।

डॉ। अजय मोहन अग्रवाल, फिजिशियन, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल

Posted By: Inextlive