इमरान हाशमी स्‍टारर मूवी अजहर फिर से सुर्खियों में है। कारण संगीता और सलमान का इश्‍क। स्‍पोटर्स बायोपिक पर बनी यह फिल्‍म पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्‍तान मोहम्‍मद अजहरूद्दीन पर बनी है। इस पूर्व भारतीय कप्‍तान की जिंदगी कॉन्‍ट्रोवर्सी से भरी हुई है। जिसमें एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर से लेकर मैच फिक्सिंग भी शामिल है। टोनी डिसूजा ने अजहर के जरिए अजहरूद्दीन की जिंदगी को सिल्‍वर स्‍क्रीन पर दिखाया है। लेकिन संगीता और सलमान कभी एक दूसरे के प्‍यार में दिवानों की तरह पागल थे।


अजहर के बाद दोनों आए सुर्खियों मेंअजहर में अजहरूद्दीन के कॉन्ट्रोवर्सियल करयिर और बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के आफेयर को मीडिया के गलियारे में लाकर खड़ा कर दिया है। अजहरूद्दीन ने ग्लैमरस बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी नौरीन को तलाक दे दिया था। लेकिन संगीता और अजहर की शादी भी ज्यादा दिनों तक चल नहीं सकी। अपने डिवोर्स के बाद संगीता एक बार फिर अपने पूर्व प्रमी सलमान के करीब आने के कारण से सुर्खियों में आ गईं। सलमान से ब्रेकअप के बाद भी दोनो के बीच दोस्ती कम नहीं हुई। प्यार में पागल थे सलमान संगीता


जी हां सलमान और संगीता एक जमाने में एक दूसरे के प्यार मे कैद थे। दोनो एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह पागल थे। दोनों ने शादी करने की भी प्लानिंग कर रखी थी। सलमान की लव लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है। लेकिन संगीता से शादी करने के मामले में सलमान सीरियस थे। संगीता भी सलमान से शादी कर उनके साथ सैटल होना चाहती थीं। लेकिन उन्होंने जैसा प्लान किया था वैसा कुछ भी नहीं हुआ और दोनों को अलग होना पड़ा। ब्रेकअप के बाद सलमान संगीता दोनों अपनी अपनी जिंदगियों में आगे बड़ गए।

संगीता से शादी करना चाहते थे सलमान

सलमान की बायोग्रफी की माने तो दोनो की वैडिंग डेट भी तय हो गई थी। सलमान और संगीता दोनो शादी के बंधन में बधंने के लिए तैयार थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि सब बदल गया। संगीता इस बात से अपसेट हो गईं थी कि सलमान ने उन से ना शादी करने का फैसला किया है। सुपरस्टार ने अपने प्यार को धोखा दिया और उस दौरान सलमान सोमी अली के करीब आ गए। सोमी भी सलमान से शादी करना चाहती थीं। संगीता को जब ये सब पता चला तो उन्होंने खुद ही सलमान से रिश्ता तोड़ कर शादी कैंसिल कर दी। सलमान की ये बेवफाई उन्हें नागवार गुजरी। संगीता ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। सलमान ने दिया था संगीता को धोखा
करन जौहर के शो कॉफी विद करन में सलमान ने भी इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने बताया कि जब उनकी फियॉन्से ने उन्हें चीट करते हुए पकड़ा तो फिर शादी का इरादा बदल दिया। संगीता की मुलकात अजहरूद्दीन से हुई और उन्हें अजहरूद्दीन से प्यार हो गया। दोनों ने 1996 में शादी कर ली। उन्हें एक बेटा भी पैदा हुआ लेकिन एक रोड एक्सीडेंट में बेटे की मौत के बाद संगीता और अजहर के बीच दूरी आनी शुरु हो गई। जिसके बाद दोनों ने 2010 में तलाक ले लिया। आज संगीता और सलमान दोनो सिंगल है।

Posted By: Prabha Punj Mishra