इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर कई वेबसीरीज रिलीज हुई। जिसमें सिक्स और सोच आलय भी शामिल हैं। दोनों सीरीज काफी अच्छी हैं। एक जहां क्राइम थ्रिलर है तो दूसरी की शूटिंग टायलेट में हुई है।

वेब सीरीज - सिक्स
निर्देशक - रैमी
कलाकार - मंदिरा बेदी, दीपनीता शर्मा, नौहीद सायरसी, सुलगना, मानसी रच, उर्मिला कोठारे, विभूति शर्मा
ओटीटी - क्विक्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रेटिंग - ढाई

क्राइम थ्रिलर है। एक मर्डर होता है बिजनेसमैन का, जिसकी जिंदगी में छह महिलाएं होती हैं। वे महिलाएं उसकी जिंदगी को किस तरह प्रभावित करती हैं, क्या उनमें से कोई मुजरिम है। इन सबका का पता मंदिरा बेदी कॉप के रूप में लगाती हैं। कहानी में ट्विस्ट यह है कि बिजनेसमैन का मर्डर होता है, वह एक समय पर ही छह अलग-अलग महिलाओं के साथ होता है। अब ऐसा कैसे हो सकता है, इसकी पूरी गुत्थी सुलझ पाती है कि नहीं। यह जानने के लिए आपको शो देखना होगा। प्लॉट दिलचस्प था। लेकिन ट्रीटमेंट में मजा नहीं आया है। क्लाइमेक्स बिल्कुल नहीं चौंकाता है।

फिल्म : सोच आलय
कलाकार : योगेश त्रिपाठी, शिव कानूंगो, जतिन आहूजा
निर्देशक : आयुषी नैथानी
रेटिंग : तीन
ओटीटी : क्विक्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार
दिलचस्प कॉन्सेप्ट है। छोटी सी फिल्म है। आराम से देखी जा सकती है। मेंस टॉइलेट में भिन्न-भिन्न मिजाज के लोग आते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों को शेयर करते हैं। स्लाइस ऑफ लाइफ को लेकर अच्छा टेक है निर्देशक का। टॉयलेट में भी ऐसी फिल्म बन सकती है, यह सोचना ही अपने आप में रोचक है। इसलिए निर्देशक की सराहना होनी चाहिए। रोचक है और कम अंतराल की शॉर्ट फिल्म है, जरूर देख सकते हैं। इसमें भाभी जी घर पर हैं वाले हप्पू अलग अवतार में हैं। देखें और मजा लें।

वेब सीरीज : लूसिफ़र सीजन 5 -पार्ट 2
कलाकार : टॉम एलिस, लॉरेन जर्मन, केविन रंकिन, डेनिस हेस्बर्ट, डीबी वुडसाइड, लेस्ली, रशेल
निर्देशक : टॉम कैपिनोज
ओटीटी : नेटफ्लिक्स
रेटिंग : ढाई स्टार

लूसिफ़र के फैन के लिए ख़ुशी की बात है कि एक बार फिर से उनका फेवरेट वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुका है। सीजन 5 के पार्ट 2 की कहानी वहीँ से शुरू होती है, जहाँ पर पार्ट 1 खत्म हुआ था। आप एपिसोड 9 से 16 देख सकते हैं। इसे हिंदी डब वर्जन में भी देख सकते हैं। इस बार कुछ नए इवेंट्स जोड़े गए हैं। इस बार यह सीजन फिनाले है और इस बार कहानी में इमोशन पर फोकस अधिक है। फैमिली रीयूनियन भी है और इमोशनल ड्रामा भी। इसमें बहुत ज्यादा इस बार सस्पेंस नहीं है। बेटे और पिता की कहानी पर अधिक फोकस है। शायद सीजन फिनाले है इसलिए।

Review By: अनु वर्मा

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari