- विभिन्न पार्टियों के छात्र नेताओं का फिर हुआ आमना-सामना

- पोस्टर फाड़कर किया एक-दूसरे के प्रचार का विरोध

Meerut सोमवार को एक बार फिर से आरजी कॉलेज के मैदान में छात्र संघ पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए भिड़ गई। पोस्टर फाड़ने को लेकर छात्राओं ने काफी विरोध किया। तीन घंटे तक चले इस ड्रामे में पहले जहां एबीवीपी, सपा छात्र संघ और एनएसयूआई पार्टी ने भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया। वहीं भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी ने इन आरोपों को गलत बताते हुए अपनी पार्टी के फटे हुए पोस्टर दिखाते हुए अन्य पार्टियों पर आरोप लगाया।

फाड़े गए पोस्टर

कॉलेज परिसर में जमीन पर पार्टियों के पोस्टर फटे हुए बिखरे पड़े थे। छात्राएं पोस्टर उठा उठाकर दिखाते हुए एक दूसरे की पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। सुबह कॉलेज परिसर में क्क् बजे से ही ये ड्रामा शुरू हो गया था। जहां एक ओर सपा छात्र संघ पार्टी और एनएसयूआई ने संयुक्त रुप से अपनी-अपनी पार्टी के पोस्टर फाड़े जाने को लेकर भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी का विरोध किया। वहीं एबीवीपी के लिए अध्यक्ष पद पर दावेदारी करते हुए इंदु त्यागी व महामंत्री पद पर अपर्णा बंसल ने भी भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी का जमकर विरोध किया। तीनों पार्टियों का भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी पर पोस्टर फाड़ने और पार्टियों के खिलाफ गलत चर्चाएं करने का आरोप भी लगाया।

रात में गुनाह

सपा छात्र संघ की अध्यक्ष सुखविन्दर कौर व महामंत्री यासमीन और कोषाध्यक्ष बरखा ने भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ता जो हॉस्टल में रहते हैं वहीं रात में ही उनके पोस्टर को फाड़कर अपने पोस्टर लगा देते हैं। एनएसयूआई की अध्यक्ष तनु टांक और एबीवीपी में अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वाली अर्पणा बंसल का कहना था केवल सपा छात्र संघ के नहीं बल्कि हमारे भी पोस्टर रात-रात में फाड़े जा रहे हैं। जो कि बेहद गलत है।

ये सब साजिश है

भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी ने भी अपने फटे हुए पोस्टर दिखाकर जमकर विरोध किया। कॉलेज परिसर में जमीन पर बिखरे, कचरे में पड़े और छतों पर फेंके गए पोस्टर को दिखाते हुए तीनों पार्टियों पर साजिश का आरोप लगाया। पूर्व छात्र संघ महामंत्री आस्था मित्तल व अध्यक्ष स्वाति चौधरी ने बताया कि वह रात- रात में तीन चार बजे तक रोज पोस्टर बनाने में इतनी मेहनत करती है। लेकिन जितने पोस्टर लगाते है सब के सब फटे हुए मिलते हैं।

हमारी पार्टी का कॉलेज में काफी रुतबा दिख रहा है। अन्य पार्टियों को यह देखकर अच्छा नहीं लग रहा है। इसीलिए उनकी पार्टी पर ये पार्टियां आरोप प्रत्यारोप लगाकर बदनाम करने की साजिश रच रही हैं।

-आस्था मित्तल

पूर्व छात्र संघ महामंत्री

पार्टी ने किसी के भी बैनर नहीं फाड़े हैं बल्कि ये लोग खुद ही अपने पोस्टर फाड़कर हमें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। बल्कि हमारे पोस्टर यहां हर रोज फटे हुए मिल रहे हैं।

-स्वाति चौधरी

अध्यक्ष, भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी

ये सब भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी का किया धरा है। हमारे पोस्टर फाड़कर रोज जमीन पर फेंके जा रहे हैं। इस विषय में किससे कहे कोई सुनने वाला नहीं है।

-तनु टांक

अध्यक्ष, एनएसयूआई

यहां हॉस्टल में रहने वाले पार्टी के कार्यकर्ता रात में ही सभी पार्टियों के पोस्टर फाड़ देते हैं, ये सब भ्रष्टाचार विरोधी का ही काम है।

-यासमीन

महामंत्री, सपा छात्र संघ

Posted By: Inextlive