RANCHI नरेन्द्र मोदी की सरकार का पहला बजट ही यह बता रहा है कि यह अमीरों की सरकार है। इस बजट में कार्पोरेट घरानों के लिए बहुत कुछ दिया गया है। आम लोगों की अनदेखी की गई है। ऐसे बजट की उम्मीद नहीं थी। बजट के बाद महंगाई तेजी से बढ़ेगी, जिससे एक बार फिर लोगों का बजट बिगड़ जाएगा।

विकास कुमार साहू

मिलाजुला रहा बजट

यह बजट गरीबों का बजट तो बिल्कुल नहीं है। अपर-मिडिल क्लास और सरकारी नौकरी वालों को ध्यान में रखकर इस बजट को बनाया गया है। इस बजट से हम लोगों को जो उम्मीद थी वही पूरी नहीं हुई है। बजट के तुरंत बाद ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए। जिससे महंगाई बढ़ना निश्चित है। हां कुछ चीजों के दाम घटाने की भी घोषणा की गई है.

छोटू

अपना वादा भूल गए प्रधानमंत्री

इस बार जैसी बजट की आशा थी वह उसके अनुरूप नहीं रही। स्मॉल इंडस्ट्री के लिए यह बजट बहुत उत्साहजनक नहीं रहा। एक्साइज डयूटी की छूट सीमा क्.भ् करोड़ से भ्.00 करोड़ नहीं की गई। उम्मीदों के मुताबिक सर्विस टैक्स में कमी नहीं की गई। जो चिंता का विषय है। अगर बात झारखंड की हो तो यहां पर आइएसएम धनबाद को आइआइटी का दर्जा दिया जाएगा, जो एक बेहतर कदम है। केन्द्र सरकार ने ब् हजार करोड़ के भ् नए विद्युत परियोजनाओं की घोषणा की है। अगर झारखंड में ये परियोजनाएं लगाई जाए तो इससे झारखंड का विकास होगा। झारखंड को लेकर किए गए कई वादे प्रधानमंत्री बजट में भूल गए।

शरद कुमार पोद्दार, अध्यक्ष, झारखंड स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

अमीरों का बजट

केन्द्र सरकार ने आम बजट में करदाता समूह को राहत देने की बजाय कारपोरेट टैक्स में कमी की गई है। सरकार का यह विजन बताता है कि वह किसके पक्ष में काम करने के लिए आतुर है। इस बजट से व्यक्तिगत करदाता समूह को निराशा हुई है। सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी से कई चीजें महंगी हो जाएंगी। जिसका भार जनता पर पड़ेगा। इस बजट में गांव में रहने वाली 70 प्रतिशत आबादी पर ध्यान नहीं दिया गया है।

सुखदेव भगत, अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश्ा कांग्रेस

महंगाई बढ़ाने वाला बजट

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट में हमारी आशंकाओं को सही साबित कर दिया है। चुनाव में कारपोरेट कंपनियों ने बीजेपी को खुली मदद दी थी जिसके बदले में आम बजट में उन्हें कर में राहत दी गई है। इतना ही नहीं आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने का अपना वादा भी प्रधानमंत्री भूल गए। सर्विस टैक्स क्ब् प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। जिससे कई चीजें महंगी हो जाएगी। साथ ही घर बनाना अब महंगा हो जाएगा। दवाई की कीमतों में भी वृद्धि कर दी गई है। इस बजट में झारखंड के साथ अन्याय हुआ है।

हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सह नेता प्रतिपक्ष झारखंड विधानसभा

Posted By: Inextlive