चीन में कई साल से लागू 'वन चाइल्‍ड पॉलिसी' का बुरा प्रभाव अब दिखने लगा है। यहां पर लड़कियों की संख्‍या इतनी कम हो गई है कि लड़कों को दूसरे देश से दुल्‍हन लानी पड़ रही है। जिसे 'वाइफ टूरिज्‍म' कहते हैं। चीन के बड़े-बड़े बिजनेसमैन इन दिनों पत्‍नी की तलाश में रूस घूम रहे हैं। ताकि वहां से एक सुंदर और गोरे रंग की दुल्‍हन ला सकें।


कैसे मिलती है दुल्हनआपने शादी कराने वाली तमाम वेबसाइट के बारे में सुना होगा। इन वेबसाइट का काम होता है दो लोगों को आपस में मिलाना, अगर बात जम गई तो शादी पक्की हो जाती है। रूस में भी कुछ इसी तर्ज पर एक मैरिज एजेंसी काम करती है। यह एजेंसी चीन से आने वाले बड़े-बड़े उद्योगपतियों की मीटिंग रूसी महिलाओं से करवाती है। लड़के ऐसे करते हैं इंप्रेसरूसी लड़कियों की चाह में चीन से आए कुंवारे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। यहां आने वाली सभी लड़कियों की उम्र 35 साल से कम होती है। इन्हें इंप्रेस करने के लिए लड़के गाना गाते हैं तो कोई सैक्सोफोन बजाता है। 
आपको बताते चलें कि चीन में हर 100 महिलाओं पर 120 आदमी हैं। यानी कि पुरुषों की संख्या औरतों की संख्या से 34 मिलियन ज्यादा है। ऐसे में जो रईस चीनी पुरुष हैं वह दुल्हन लेने रूस आ जाते हैं। रूस में हर 85  आदमी पर 100 महिलाएं हैं। यानी कि यहां पुरषों की संख्या कम है।Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari