आज के समय में महिलाएं परफॉर्मेंस के बल पर दुनिया में अपनी एक खास जगह बना चुकी हैं। फिर चाहें वो बात उनके पर्सनल परफॉर्मेंस की हो या फिर प्रोफेशनल चैलेंजेस की। हर जगह इन्‍हीं की तूती बोलती है। ऐसे में बता दें कि बीते छह सालों में कई महिलाएं ऐसी हुई हैं जिन्‍होंने पहली बार अरबपतियों की लिस्‍ट में अपना भी नाम शुमार कराया है। आइए जानें इन सुपर वुमैन्‍स के बारे में जिनका नाम दुनिया की पांच सबसे अमीर महिलाओं में शामिल है। इनके बारे में सिर्फ इतना ही कहना काफी होगा कि ये अगर अपनी दौलत में से जरा सी भी बख्‍शीस किसी को दे दें तो सामने वाला अरबपति बन जाए।


एलिस वॉल्टन एलिस दुनिया में दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। इनके बारे में बता दें कि वह वाल मार्ट के फाउंडर की बेटी हैं। इसके बावजूद ये कभी अपने पिता की वर्ल्ड फेमस वाल मार्ट चेन के पीछे नहीं भागीं, लेकिन हां इनका उससे आने वाली संपत्ति का हिस्सा है। इसके अलावा वह आर्ट कलेक्शन और भारी दान को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इनके पास 32.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। मारिया फ्रान्का फिसेलो


मारिया इटली की रहने वाली हैं। दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में इन्हें चौथे नंबर पर जगह दी गई है। बताया गया है कि इनके पास कुल 22.1 अरब की संपत्ति है। मारिया के बारे में और बताया गया है कि वह मिशेल फरेरो की पत्नी थीं। वही मिशेल फरेरो, जिन्होंने फरेरो ग्रुप बनाया और 2015 को वैलेंटाइन डे पर दुनिया को अलविदा कह गए। अब इस कंपनी को मारिया चला रही हैं। अब कंपनी की ओर से कई बेहतरीन प्रोड्क्ट्स बनाए जाते हैं। सुसैन क्लाटेन

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में सुसैन पांचवें नंबर पर नजर आती हैं। जर्मनी की सुसैन के पास 18.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। सुसैन और इनके भाई स्टीफन दोनों BMW कंपनी के आधे-आधे के मालिक हैं। एक जर्मन फर्मास्यूटिकल और केमिकल कंपनी को शुरू करने का क्रेडिट भी इन्हीं को जाता है। Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma