रिद्धिमा कपूर साहनी ने कपूर ब्रदर्स की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। इसके साथ ही उन्होंने मां नीतू कपूर और पिता ऋषि कपूर संग तस्वीर साझा की है।

मुंबई (आईएएनएस)। रिद्धिमा कपूर साहनी ने फैंस को एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करके फैंस को चौंका दिया है। इस तस्वीर में कपूर परिवार के कुछ लोग दिख रहे हैं। इस फोटो में रणबीर कपूर और मां नीतू सिंह के साथ- साथ बच्ची भी है। ये तस्वीर रिद्धिमा ने बीते दिन अपलोड की थी। इसे देख कर लगता है कि कपूर परिवार ऋषि के जाने के सदमे से धीरे- धीरे बाहर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर रिद्धिमा ने एक दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। हालांकि इन दिनों रिद्धिमा अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।

View this post on Instagram❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on May 17, 2020 at 4:48am PDT

रिद्धिमा ने शेयर की कपूर ब्रदर्स की थ्रोबैक तस्वीर

रिद्धिमा ने एक और तस्वीर साझा की है। रिद्धिमा की शेयर की गई ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर कई और लोगों के साथ दिख रहे हैं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा, 'क्लासिक।' इसके साथ ही इसमें दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। रिद्धिमा ने एक फोटो और शेयर की है जिसमें वो अपनी मां नीत सिंह व ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। ये सभी थ्रोबैक तस्वीरे हैं।

View this post on Instagram❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on May 9, 2020 at 3:53am PDT

Posted By: Vandana Sharma