सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग करने की इजाजत मिल गई है। इससे पहले यहां महिलाओं द्वारा ड्राइविंग करने पर बैन लगा था। कई ऐसे देश हैं जहां महिलाओं कुछ अनोखे नियम लागू होते हैं। पूरी दुनिया जहां एक ओर महिला सशक्‍तीकरण की ब‍ात करती हैं वहीं तो कुछ देश महिलाओं पर लागू होने वाले नियम सभी बातों को सिरे से नकारते हैं। आईये जानते हैं महिलाओं पर लगी अजीबोगरीब पाबंदियां।

1- यमन

यमन में महिलाओं को लेकर एक अनोखा कानून बनाया गया है। यमन में यदि कोई महिला गवाही देती है तो उसकी गवाही को आधा माना जाता है। जबतक कोई पुरुष उस महिला का साथ ना दे। यदि महिला के साथ कोई ऐसा हादसा होता है जिसमें उसे गवाही देनी पड़े तो ऐसे में उस गवाही को पूरा करने करने के लिए उसे एक पुरुष साथी की जरूरत पड़ेगी। 

3- इक्वाडोर

इक्वाडोर में गर्भपात को लेकर सख्त कानून बनाए गये हैं। यहां गर्भपात करना असंवैधानिक है। यहां के नेता दिमागी तौर पर बीमार लोगों के लिए इस नियम में थोड़ा बदलाव करना चाहते हैं पर इक्वाडोर सरकार इस नियम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करना चाहती है। 

5- यमन

यमन में महिलाओं पर एक और भी नियम लागू होता है। यमन में महिलाओं का घर से अकेले निकला बैन है। महिलाएं अगर घर से निकल रही हैं तो उन्हें पुरुष की इजाजत लेनी होगी। घर के बाहर पुरुषों का उनके साथ होना जरूरी है।

 

International News inextlive from World News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra