Rishi Kapoor Wedding: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फिर भी फैंस उनकी हर एक फिल्म को काफी पसंद करते हैं। वहीं ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी भी बॉलीवुड की सबसे फेवरेट और हिट जोड़ी में से एक रही है। तो आइए आपको इस कपल का शादी का एक इंटरेस्टिंग किस्सा सुनाते हैं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। जी हां, ये बात तो आप भी मानते होंगे की ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेवरेट और हिट जोड़ी में से एक रही है। दोनों ने लंबे टाइम तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर रॉयल वेडिंग की। लेकिन जब फाइनली दोनों की शादी हो रही थी, तो एक बारात में और दूसरी मंडप पर बेहोश हो गई।

इस वजह से बेहोश हुए थे कपल
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा था कि ऋषि कपूर जब अपनी बारात में घोड़ी पर चढ़ने वाले थे, तो शादी में आए बहुत सारे गेस्ट को देखकर वो इतना नर्वस हो गए कि उन्हें चक्कर आ गए और वो वहीं बेहोश हो गए। वहीं दूसरी तरफ नीतू कपूर अपना भारी भरकम वेडिंग लहंगा संभालते संभालते इतना थक गई थी कि वो भी मंडप पर बेहोश हो गईं थी। इस किस्से को खुद नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने फैंस को बताया था, कि कैसे कपल अपनी ही शादी में बेहोश होकर गिर गए थे।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

जब राज कपूर ने ऋषि कपूर से किया सवाल
ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने जहरीला इंसान फिल्म में पहली बार एक साथ काम किया था। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर आए। धीरे-धीरे दोस्ती का सफर आगे बढ़ा और ऋषि कपूर ने अपना दिल नीतू के नाम कर दिया। फिर उनके इश्क के चर्चे इंडस्ट्री में होने लगे। ये बात जब राजकपूर तक पहुंची तो उन्होंने ऋषि कपूर से इस बारे में पूछा और कहा कि अगर वह नीतू को पसंद करते हैं तो उनसे शादी कर लें। जिसके बाद उन्होंने अपने प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाया।

Posted By: Anjali Yadav