दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार गुरूवार 30 अप्रैल शाम 4 बजे के करीब मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हो गया। इस मौके पर COVID-10 लॉकडाउन के चलते केवल 24 करीबी लोगों को आने की अनुमति मिली जिसमें पत्नी नीतू और बेटे रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट सैफ अली खान अभिषेक बच्चन और करीना कपूर जैसे लोग शामिल थे।

मुंबई (आईएएनएस/पीटीआई)। नम आंखों से ऋषि कपूर के परिवार और फैन्‍स ने गुरुवार शाम 4:15 बजे उन्‍हें अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ। लॉकडाउन को देखते हुए अंतिम क्रिया की विधी आधे घंटे से भी कम समय में पूरी कर दी गई। इस दौरान ऋषि के फेमिली और फ्रेंडस सहित 24 लोग ही श्‍मशान घाट के अंदर जा सके।

आज सुबह हुई थी डेथ

ऋषि का दाह संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन से हुआ है। रणबीर कपूर और नीतू सिंह के अलावा आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आराध्य जैन और अभिषेक बच्चन ऋषि के अंतिम संस्कार में रणबीर को मॉरल सपोर्ट और स्ट्रेंथ देने के लिए पहुंचे थे। शहर के चंदनवाड़ी श्मशान में शाम करीब 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया। ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह निधन हो गया था। एक इलेक्ट्रिक कक्ष में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले सभी लोग COVID-10 लॉकडाउन के बीच मास्क और गलव्ज पहन कर पहुंचे थे।

नहीं पहुंच सकी बेटी

तमाम कोशिशों के बावजूद बेटी रिद्धिमा दिल्ली से नहीं आ पाईं। हांलाकि दिल्ली पुलिस ने रिद्धिमा साहनी को नेशनवाइड COVID-19 लॉकडाउन के बीच अंतिम संस्कार के लिए मुंबई की यात्रा करने की अनुमति दे दी थी, पर फ्लाइट डिले होने के कारण वे अपने फादर के लास्ट राइट में पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन नहीं कर सकीं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा था कि रिद्धिमा के साथ, चार अन्य लोगों, भरत साहनी, समारा साहनी, अक्षय साहनी और द्रालक्ष्मी राय को मुंबई जाने की अनुमति दे दी गई थी।

अंतिम संस्कार की जानकारी रणधीर कपूर ने दी

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार को दक्षिण मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान गृह में होगा, ये जानकारी उनके भाई रणधीर कपूर ने दी थी। ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में सुबह 8.45 बजे एच एन रिलायंस अस्पताल में ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। रणधीर कपूर ने बताया था कि अंतिम संस्कार आज चंदनवाड़ी श्मशान में होगा।ऋषि कपूर को बुधवार शाम परिवार के लोग अस्पताल ले गए थे। लगभग एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद वे पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। फरवरी में, उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Posted By: Molly Seth