LUCKNOW: लखनऊ से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी डा.रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को गुरूनानक नगर वार्ड से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा से पहले उन्होंने यहां पर जयप्रकाश नगर चैराहे के करीब बने गोदड़ी बाबा धाम मंदिर में दर्शन किया। डा। जोशी ने पदयात्रा के दौरान जयप्रकाश नगर, मधुबन नगर के कई मोहल्लों में लोगों से वोट देने की अपील की। डा। जोशी ने शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव की देखरेख में जयप्रकाश नगर चैराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में हिस्सा लेकर लोगो को कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके बाद डा.जोशी वैष्णों गेस्ट हाउस मडियांव में आयोजित एक बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद उनके काफिले का रुख इंदिरा नगर की तरफ मुड़ गया। यहां पर उन्होंने गोयल पैलेस में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, नीरज तिवारी, विजय त्रिपाठी, शैलेन्द्र दीक्षित, रजनीश यादव सहित कई लोग शामिल हुए।

Posted By: Inextlive