RANCHI: राजधानी में चल रहे हॉस्टल और लॉज को अब अपने कैंपस में ही वेस्ट डिस्पोजल करना होगा। इससे रांची नगर निगम पर वेस्ट कलेक्शन का बोझ कम होगा। साथ ही वेस्ट के डिस्पोजल से कंपोस्ट तैयार करके उसका यूज भी कर सकेंगे। अगर वे कंपोस्ट का यूज नहीं करना चाहते हैं, तो उसे बेचकर खर्च भी निकाल सकते हैं। रांची नगर निगम ने राजधानी के सभी हास्टल और लॉज संचालकों को दो महीने के अंदर वेस्ट डिस्पोजल व्यवस्था करने का आदेश दिया है। वहीं कम से कम वेस्ट निकले, इसका भी ध्यान रखने को कहा गया है। इसके साथ ही पॉलीथीन को वेस्ट से अलग रखने को कहा गया है, ताकि उसका डिस्पोजल अन्य तरीके से किया जा सके।

डिस्पोजल का प्रेजेंटेशन आज

सिटी के मैरेज और बैंक्वेट हॉल से काफी मात्रा में वेस्टेज निकलता है। ऐसे में संचालकों को रांची नगर निगम में प्रेजेंटेशन दिखाया जाएगा। इसके तहत संचालक अपने कैंपस में ही डिस्पोजल कर सकेंगे। वेस्ट डिस्पोजल को लेकर शनिवार को देश की दो बड़ी कंपनियां प्रेजेंटेशन देंगी। इसमें रेडियन टूरा कंपनी के डेलीगेट्स बताएंगे कि कैसे मेकेनाइज्ड तरीके से ख्ब् घंटे में वेस्ट डिस्पोज करके कंपोस्ट तैयार किया जा सकेगा। वहीं सिनोट कंपनी के डेलीगेट्स यह बताएंगे कि कैसे वेस्ट से बायोगैस तैयार किया जा सकेगा। इसका इस्तेमाल खाना बनाने के साथ लाइट जलाने में भी किया जा सकता है।

बॉक्स

स्वच्छ भारत मिशन को लेकर आरएमसी रेस

स्वच्छ भारत अभियान के तहत रांची को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर रांची नगर निगम रेस हो गया है। इसी को देखते हुए वेस्ट के डिस्पोजल की व्यवस्था घरों में भी करने की तैयारी है। जहां लोगों को घरों में दो डस्टबिन रखने होंगे। एक में गीला और दूसरे में सूखा कचरा रखना होगा। साथ ही लोग अगर चाहें तो अपने घर में डिस्पोजल के लिए व्यवस्था कर सकते हैं।

Posted By: Inextlive