RANCHI: राजधानी में वेस्ट डिस्पोजल को लेकर रांची नगर निगम रेस हो गया है। चूंकि सिटी में सफाई का काम देख रही एजेंसी आरएमएसडब्ल्यू इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दे रही है। ऐसे में नगर निगम खुद से वेस्ट के डिस्पोजल को लेकर तैयारी कर रहा है। इसके तहत गीला कचरा का डिस्पोजल वार्ड लेवल पर ही किया जाएगा। वहीं सूखे कचरे के डिस्पोजल को लेकर योजना तैयार की जा रही है, ताकि शहर को साफ और स्वच्छ बनाया जा सके। वहीं डंपिंग यार्ड में कूड़े का पहाड़ भी खड़ा न हो।

सूखा कचरा कबाड़ी में

लोगों के घरों से हर दिन दो से तीन सौ ग्राम कचरा निकलता है। इसमें गीला और सूखा कचरा दोनों होता है। इसमें से गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने को कहा गया है। घरों से ये कचरा कलेक्ट कर निगम की टीम गीला कचरा डिस्पोज करेगी। वहीं सूखा कचरा कबाड़ी को दिया जाएगा। इससे रांची नगर निगम को कुछ राजस्व भी मिलेगा। वहीं सूखा कचरा भी डिस्पोज हो जाएगा।

2016 से एजेंसी कर रही काम

सिटी में सफाई का जिम्मा रांची नगर निगम ने 2016 में दो अक्टूबर से एसेल इंफ्रा की आरएमएसडब्ल्यू को दिया था। इसमें एजेंसी को सिटी के सभी वार्डो में डोर टू डोर कलेक्शन करना था। वहीं वेस्ट कलेक्शन करने के बाद उसका डिस्पोजल करने को लेकर भी एग्रीमेंट साइन किया गया था। जहां वेस्ट से एनर्जी बनाई जानी थी। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी न तो डिस्पोजल की व्यवस्था हुई और न ही वेस्ट टू एनर्जी को लेकर कोई योजना बनाई गई। इतना ही नहीं, आजतक एजेंसी सिटी के सभी वार्डो को भी कवर नहीं कर पाई है।

Posted By: Inextlive