RANCHI: रांची नगर निगम में मंगलवार को एक भी सर्टिफिकेट नहीं बना। चूंकि रांची नगर निगम के अलग-अलग विभागों के लगभग 400 स्टाफ्स हड़ताल पर चले गए। ऐसे में किसी भी डिपार्टमेंट में कोई काम नहीं हो सका। इस चक्कर में सैकड़ों बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बन पाया। वहीं डेथ सर्टिफिकेट के लिए भी लोग सुबह से शाम तक इंतजार करते रह गए। बताते चलें कि सातवां वेतनमान लागू करने को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने एक दिन की भूख हड़ताल की। वहीं बेमियादी हड़ताल की घोषणा कर दी है। ऐसे में मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

स्कूलों में नहीं हो सकेगा एडमिशन

सिटी के कई स्कूलों में एडमिशन को लेकर फॉर्म भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी होता है। लेकिन नगर निगम के स्टाफ्स के हड़ताल पर चले जाने से अब उन्हें बर्थ सर्टिफिकेट जारी नहीं हो पाएगा। इससे अप्लीकेशन भरने में भी दिक्कत आएगी। इतना ही नहीं, अच्छे स्कूलों में फार्म नहीं भर पाने के कारण एडमिशन भी नहीं हो पाएगा।

कई इलाकों से कचरा भी नहीं उठा

स्टाफ्स के हड़ताल पर चले जाने के कारण सिटी के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई। कचरे का उठाव करने के लिए गाडि़यां नहीं गई। चूंकि मॉनिटरिंग करने वाले स्टाफ्स भी हड़ताल में शामिल थे। इसके अलावा स्टोर और गाडि़यों के परिचालन पर भी हड़ताल का असर देखा गया।

ये काम हुए प्रभावित

-नहीं जारी हुआ एक भी बर्थ सर्टिफिकेट

-डेथ सर्टिफिकेट के लिए भटकते रहे लोग

-टैंक की सफाई के लिए नहीं कटा चालान

-नक्शा पास कराने को लेकर ठप रहा काम

-इंजीनियरिंग सेक्शन में कोई काम नहीं

-हेल्थ सेक्शन में भी लटकी रही फाइलें

-रेवेन्यू सेक्शन में जमा नहीं हुआ टैक्स

-जमा नहीं हुआ वाटर कनेक्शन का अप्लीकेशन

Posted By: Inextlive