29 वीकेएस 6

- हादसे में एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल

- 25 सवारियां थीं बस में, 24 सुरक्षित

VIKASNAGAR: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हरबर्टपुर में कांता टावर के पास प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। बस में ख्भ् लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल को लेहमन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पेड़ से टकराकर पलटी बस

जानकारी के अनुसार डाकपत्थर से प्राइवेट बस सवारियां लेकर देहरादून के लिए चली। बुधवार सुबह जब बस दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर कांता टावर हरबर्टपुर के पास पहुंची कि अचानक अनियंत्रित हो गयी और सीधे पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गयी। बस पलटने पर सवारियों में चीख पुकार मच गयी। सूचना मिलने पर एसएसआई नत्थी लाल उनियाल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और पलटी बस से सवारियों को बाहर निकला। हादसे में बारु सिंह चौहान निवासी दिनकर विहार गंभीर घायल हो गए, जिन्हें लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसआई के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त होने वाली बस पहले आईएसबीटी से चोरी हो गयी थी, जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद तलाशा था, बस में ख्भ् सवारियों में से मात्र एक व्यक्ति को चोट आयी है। बड़ा हादसा टल गया।

Posted By: Inextlive