भाई दूज पर बाजार रहे बंद, सड़कों पर चहल-पहल

कई जगह वाहनों की लगी लंबी कतार, रास्ते रहे अवरुद्ध

फतेहपुर सीकरी। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर सरकारी कार्यालयों व अन्य संस्थानों, प्रतिष्ठानों में तीन दिन अवकाश रहा। पर्व के पांचवे दिन भाई दूज पर भाई बहनों की भीड़ के चलते हाईवे व अन्य सड़कों पर दिन भर सैलाब उमड़ता रहा। दुपहिया व चौपहिया वाहनों की लंबी कतार की वजह से आगरा गेट पर जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

भाई दूज पर यमुना मैया में भाई- बहन ने एक साथ डुबकी लगाकर यम का फांस से मुक्ति पाने की प्रार्थना की। अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की। बहनें सुबह से देर रात तक आती जाती रहीं। अधिकांश बहनों ने दुपहिया, चौपहिया वाहनों से यात्रा की। इसके साथ ही त्यौहारी अवकाश में कई प्रदेशों के पर्यटक और सैलानी भी उमडते रहे। सीकरी कस्बा एवं देहात क्षेत्र में जाने के लिए आगरा गेट प्रवेश द्वार हैं। शाम करीब चार बजे वाहनों से जाम लग गया। एक घंटे जाम के झाम में फंसे नजर आए। थाना पुलिस ने बडी मशक्कत से जाम को खुलवाकर ट्रैफिक सही करवाया।

Posted By: Inextlive