- गर्दनीबाग के सरिस्ताबाद स्थित 70 फीट की सड़क के पास हुई घटना

- रात सात बजे तक एनडीआरएफ, पोक लेन लगाकर खोजा गया

- ट्रैक्टर चालक को खोजने गढ्ढे में उतरा था लक्ष्मण बिंद

PATNA: गर्दनीबाग थाना एरिया के सरिस्ताबाद स्थित 70 फीट सड़क के पास स्थित गढ्ढे में तीन दिन से लापता ड्राइवर को खोजने गढ्ढे में उतरा लक्ष्मण बिंद बाहर नहीं निकल पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गढ्ढे में दो डूब मारा और गायब हो गया। लगातार खोजा गया और पुलिस को सूचना दी गई। मगर कुछ पता नहीं चला। एडमिनिस्ट्रेशन की लापरवाही पर लोगों ने जमकर हंगामा, आगजनी और प्रदर्शन किया। लोगों की भीड़ और सड़कों पर लंबी ट्रैफिक को देखते हुए सदर एसडीओ सहित थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों की बढ़ती भीड़ और आक्रोश को देखते हुए पहले पोक लेन लाकर नाले की खुदाई की जब कुछ पता नहीं चला तो एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

सात बजे के बाद काम हुआ बंद

सात बजे तक एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से सर्च अभियान चलाया गया। मगर लक्ष्मण बिंद का पता नहीं चला। दूसरी ओर लक्ष्मण बिंद का पोता मनोज के बयान पर गर्दनीबाग थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जक्कनपुर स्थित शिवाजी नगर के रहने वाले लक्ष्मण बिंद को रामदेव साव नामक व्यक्तिवहां लाया था। जानकारी हो कि तीन दिन पहले यहां एक ट्रैक्टर गिर गया था। ट्रैक्टर तो निकाल लिया गया, लेकिन चालक का पता नहीं चला। उसे खोजने के लिए लक्ष्मण बिंद को गढ्ढे में उतारा गया था, लेकिन अब उसकी खोज भी एडमिनिस्ट्रेशन के लिए मुश्किल हो गया है।

Posted By: Inextlive