-उबड़-खाबड़ सड़क से हादसे का शिकार हो रहे वाहन चालक

आगरा। भगवान टॉकीज पर बना ओवरब्रिज जर्जर हालत में है। घटिया सामिग्री के चलते उबड़-खाबड़ सड़क हादसे का कारण बन रही है। रोड से गुजरने वाले अधिकतर दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। वहीं, फोर व्हीलर चालक अपना नियंत्रण खो रहे हैं। ओवरब्रिज के दोनों ओर से एक हजार मीटर तक चालकों का वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।

यहां डेली स्लिप होती है बाइक

हाईवे पर वाटरव‌र्क्स से रुनकता तक छह फ्लाई ओवर हैं। जिसमें सबसे अधिक खराब स्थिति भगवान टॉकिज ओवरब्रिज की है। यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक अक्सर तेजी से गुजरते हैं, लेकिन सड़क अव्यवस्थित होने से बाइक स्लिप हो जाती है। जिसके चलते वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

रखरखाब करने वाली संस्था ने मानी जिम्मेदारी

एनएचएआई ने हाईवे रखरखाव की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी हुई है। यह करार वर्ष 2026 तक है। हाईवे अव्यवस्थित होने की जानकारी पर प्रोजेक्ट प्रबंधक ने इसकी शिकायत निजी कंपनी के अधिकारी से करने की बात कही है।

वर्जन

कंपनी के कार्य से रामबाग से सिकंदरा रोजाना आवागमन लगा रहता है। हाईवे ओवरब्रिज खस्ता हाल में है। भगवान टॉकीज फ्लाईओवर से गुजरने पर अक्सर वाहन चालक अपना नियंत्रण खो देते हैं।

राजीव चौहान

वर्जन

फ्लाईओवर से गुजरने पर अक्सर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वहीं कुछ दूरी पर एक हॉस्पिटल में आने वाले घायल इस बात की पुष्टि करते हैं। संस्था को जल्द कार्य में सुधार लाना चाहिए।

राम प्रकाश

वर्जन

फ्लाईओवर के साथ हाईवे की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। जगह-जगह बने गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। आए दिन हो रहीं घटनाओं से भी सबक नहीं लिया जा रहा है।

अर्पित कुमार यादव

वर्जन

रामबाग चौराहा फ्लाईओवर पर बने टर्न से रोड क्षतिग्रस्त हो गई है, इससे रोजाना हादसे हो रहे हैं। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या का स्थाई निराकरण करना चाहिए।

सोनेन्द्र सिंह

वर्जन

खराब फ्लाईओवर में घटिया सामिग्री की शिकायत निजी कंपनी के अधिकारी व ठेकेदारों से की गई है। जल्द ही रोड को ठीक कराने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही ठेकेदार को बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

शफी मोहम्मद, प्रोजेक्ट प्रबंधक (एनएचएआई)

Posted By: Inextlive