-रोडवेज कर्मचारी की गिरफ्तारी पर उबले रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, दोपहर बारह बजे तक ठप रहा बसेज का संचालन

-एक महिला के छेड़खानी की तहरीर पर पुलिस ने किया था गिरफ्तार, हड़ताल से यात्रियों को हुई भारी परेशानी

VARANASI

एक महिला से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किये गये रोडवेज कर्मचारी राम सुंदर को छुड़ाने के लिए शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों ने कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर दर्जनों बसों को आड़े-तिरछे खड़ा कर चक्काजाम कर दिया। सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक लामबंद रोडवेज कर्मचारियों ने इलाहाबाद व आजमगढ़ गेट को ब्लॉक करके कर्मचारी को छुड़ाने के लिए रोडवेज के बाहर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ, ग्रामीण डिपो, इम्पलाईज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि चार घंटे तक बसेज के नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जाम से बिलबिलाया आधा शहर

रोडवेज कर्मचारियों के कैंट-अंधरापुल मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आधा शहर जाम के झाम से जूझता रहा। हर तरफ वाहनों की लंबी कतारें ही दिखने को मिली। जिसके कारण इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया, सिगरा, लहरातारा, तेलियाबाग, चौकाघाट, हुकुलगंज सहित आदि एरिया में जाम की स्थिति रहीं।

शाम चार बजे रिहा हुआ कर्मचारी

रोडवेज कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन की खबर जैसे ही पुलिस के आलाधिकारियों को लगी तो आनन-फानन में आस-पास थानों की पुलिस फोर्स रोडवेज परिसर में तैनात कर दी गई। एसपी सिटी सुधाकर यादव के आदेश पर रोडवेज पहुंचे सीओ चेतगंज ने रोडवेज कर्मचारियों को समझाया बुझाया। सीओ ने आंदोलनरत कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि अन्याय किसी के साथ नहीं होने दिया जाएगा, इस घटना की जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आखिरकार शाम चार बजे तक कर्मचारी श्याम सुंदर को रिहा कर दिया गया।

रात में ही बन गया था प्लैन

रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन की आंच पूरे बनारस मंडल में दिखाई दी। गुरुवार की रात गिरफ्तार हुए कर्मचारी की इंफॉर्मेशन जैसे ही रोडवेज यूनियन के नेताओं को लगी तो वह रात में ही तय कर लिये थे कि इस गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन सुबह में किया जाएगा। रात में ही यूनियन के अन्य नेताओं को इस घटना की खबर दे दी गई थी। सुबह नींद खुलते ही यूनियन के नेताओं की जमावड़ा रोडवेज परिसर में होने लगा था।

शाम तक हलाकान रहे यात्री

रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन की ऐसी धमक रही कि देर शाम तक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज पैसेंजर्स लगभग चार घंटे तक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लाइव देखते रहे। बनारस से जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, इलाहाबाद, शक्तिनगर आदि रूटों पर जाने के लिए लगभग सैकड़ों यात्री रहे। लेकिन आंदोलन के चलते एक भी बस रोडवेज बस स्टेशन से नहीं हिली।

यह था पूरा मामला

रोडवेज वर्कशाप में पेंटर के पोस्ट पर राम सुंदर (भ्भ्) पर जौनपुर निवासी एक महिला ने रोडवेज बस स्टेशन के टायलेट रूम में गुरूवार की शाम छेड़खानी का ब्लेम लगायी थी। महिला की तहरीर पर रोडवेज चौकी पुलिस ने रोडवेज कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया था।

आंदोलन में इनका मिला साथ

रोडवेज चालक परिचालकों के अलावा रोडवेज का हर स्टाफ आंदोलन के मूड में रहा। विरोध प्रदर्शन में ग्रामीण डिपो के अध्यक्ष रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, प्रिंस सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, इम्पलाईज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रेश मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री मुमताज अहमद, परिषद के आरके श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह आदि शामिल रहे।

एमएसटी धारक गये ट्रेन से

सिगरा निवासी रत्‍‌नेश मिश्रा रोडवेज एमएसटी धारक है। वह सुबह आठ बजे कैंट रोडवेज से डेली इलाहाबाद के लिए निकलते हैं। लेकिन शुक्रवार को कर्मचारियों की स्ट्राइक ने उनका रूटीन ही गड़बड़ा दिया। आखिरकार उन्हें इलाहाबाद जाने के लिए रेलवे का सहारा लेना पड़ा। रत्‍‌नेश ऐसे अकेले पीडि़त यात्री नहीं थे, बल्कि उनके साथ दर्जनों यात्रियों की यही सेम कंडीशन थी। अलग-अलग रूटों पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अपने साथी को छुड़ाने के लिए रोडवेज कर्मचारियों के पास इसके सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं था। सरासर रोडवेज कर्मचारी के साथ अन्याय हुआ था।

पीके तिवारी

आरएम, रोडवेज कैंट

कर्मचारी के गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन करना पड़ा। आए दिन पुलिस रोडवेज कर्मचारियों को परेशान करती रहती है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

शहनवाज आदिल खां

क्षेत्रीय मंत्री,

सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप

महिला की तहरीर पर ही पुलिस ने रोडवेज कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच की जा रही है। तब तक के लिए कर्मचारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

राहुल मिश्रा

सीओ चेतगंज

Posted By: Inextlive