- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धूलकोट इलाके की वारदात

- कलेक्शन की रकम लेकर लौट रहा था दूध सप्लायर

- एक फायर मिस, दूसरी गोली बांह पर लगी, नहीं लुटने दिया कैश

देहरादून,

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धूलकोट जंगल एरिया में दो बदमाशों ने कलेक्शन से लौट रहे दूध सप्लायर फायर झोंक उसे लूटने की कोशिश की। गोली सप्लायर की बांह पर लगी। हालांकि, इसके बाद भी उसने कैश बदमाशों के हाथ नहीं लगने दिया। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। घायल दूध सप्लायर को पटेलनगर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फ‌र्स्ट एड के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। देर शाम उसके परिजनों ने प्रेमनगर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जगह-जगह चेकिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।

दोपहर ढाई बजे हमला

दून निवासी अंकित रावत ने बताया कि उसके चाचा देवेंद्र रावत धर्मपुर में दूध सप्लायर हैं। ट्यूजडे को वह प्रेमनगर, सेलाकुई व विकासनगर से दूध की सप्लाई कर मिनी लोडर से वापस दून लौट रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे दून की ओर आते हुए धूलकोट जंगल एरिया में बाइक सवार दो बदमाशों ने लोडर से क्रेट गिरने का बहाना बनाकर ओवरटेक करते हुए उसे रोका। जैसे ही वह लोडर से बाहर उतरा, दोनों बदमाशों ने उससे कैश मांगा। उसने मना किया तो वे उसके साथ मारपीट करने लगे, इसी बीच एक ने फायर झोंक दिया।

दो फायर मिस, दूसरी गोली से घायल

अंकित ने बताया कि जब उसने कैश देने से इनकार किया तो एक बदमाश ने उसके पैर पर गोली दागी, उसने पैर हटा लिया जिससे गोली नहीं लगी। इसके बाद दूसरा फायर किया, गोली उसकी बांह पर लगी। उसने शोर मचाया तो दोनों फरार हो गए। दोनों में से एक बदमाश ने हेलमेट लगाया था। इस दौरान उसका मोबाइल भी कहीं मिस हो गया। घायल हालत में वह खुद लोडर ड्राइव कर दून पहुंचा और चाचा को फोन पर पूरा वाकया बताया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे पटेलनगर में महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

लूट के प्रयास से पहले की थी रेकी

आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट के प्रयास से पहले रेकी की थी। उन्हें पता था कि अंकित के पास दूध सप्लाई कलेक्शन की रकम है। अंकित के पास डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा कैश था। वारदात की छानबीन की कमान खुद एसपी सिटी श्वेता चौबे ने संभाली है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस ने काफी लेट बताई। लेकिन बदमाशों को दबोचने के लिए प्रयास जारी हैं।

Posted By: Inextlive