यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस की कथित बदसलूकी मामले में अब रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी मुझे आप पर गर्व है आपने जो किया सही किया।

नई दिल्ली (एएनआई/आईएएनएस)।& बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा पत्नी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ यूपी पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार से व्यथित हैं। उन्होंने इस पर नाराजगी भी जाहिर की है। रॉबर्ट ने रविवार को ट्वीट किया कि महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका से जैसी धक्का-मुक्की की है, मैं उससे बहुत व्यथित हूं। जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने उनका गला पकड़ लिया, वहीं दूसरी महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह गिर गईं। इसके साथ ही रॉबर्ट वाड्रा ने अपने एक अन्य ट्वीट में प्रियंका गांधी की तारीफ की।

Robert Vadra: I am extremely disturbed at the way Priyanka was manhandled by women cops. While one held her by throat, the other woman cop pushed her & she fell down.
But she was determined & she travelled on a two-wheeler to meet family members of Former IPS officer SR Darapuri. pic.twitter.com/gklaBzjI2V

— ANI (@ANI) December 29, 2019


एसआर दारापुरी से मिलने दोपहिया वाहन से गईं प्रियंका

वाड्रा ने लिखा कि लेकिन वह दृढ़ थीं और वह पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी से मिलने दोपहिया वाहन से गईं। जरूरतमंद लोगों से मिलने जाने और इस दयालुता के लिए प्रियंका, मुझे आप पर गर्व है। आपने सही किया और परेशान व्यक्ति का साथ देने में कोई अपराध नही है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा गुपचुप निकल कर कुछ पदाधिकारियों के साथ वह नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घर जाने लगीं।

I am proud of you Priyanka for being compassionate & for reaching out to people who need you.
What you did was correct & there is no crime to be with people in need or in grief 2/2 pic.twitter.com/50GYKCx61M

— Robert Vadra (@irobertvadra) December 29, 2019


धीरज गुर्जर संग स्कूटी से पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंची
ऐसे में पुलिस ने रास्ते में उनकी गाड़ी रोक दी। प्रियंका कार से उतरीं और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के साथ स्कूटी पर बैठकर पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंच गई। फिर उतरकर पैदल चलने लगीं। पुलिस धकियाती-जूझती रही, लेकिन वह रुकी नहीं और जुटते गए कार्यकर्ताओं के साथ करीब छह किलोमीटर का मार्च निकाल मंजिल तक पहुंचीं। यहां प्रियंका ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस ने पुलिस से उसके खिलाफ शारीरिक हिंसा और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। हालांकि, लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथिनी ने प्रियंका गांधी के आरोपों का खंडन करते हुए गलत बताया।

Posted By: Shweta Mishra