रोहित के घर जन्मीं नन्हीं बच्ची, ये भारतीय क्रिकेटर्स भी हैं खूबसूरत बेटियों के पिता
कानपुर। हिटमैन नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के लिए रविवार का दिन खुशियों से भरा रहा। एक तरफ जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज की वहीं कुछ देर बाद रोहित को पापा बनने की खुशी मिल गई। रोहित यह खबर सुनते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए, जिसके चलते वह सिडनी टेस्ट नहीं खेलेंगे। रोहित के बेटी होने की सबसे पहली खबर इंस्टाग्राम पर आई। दरअसल रितिका की कजिन सिस्टर सीमा खान जोकि एक्टर सोहेल खान की पत्नी हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रितिका की फोटो टैग करते हुए लिखा था कि बेबी गर्ल, मासी अगेन। जिसके बाद आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी रोहित को बेटी होने की मुबारकबाद दी। वैसे आपको बता दें मौजूदा भारतीय क्रिकेटर्स में कई खिलाड़ियों का घर बेटी की किलाकरी से गूंज रहा है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक बेटी के पिता हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने 2015 में एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम जीवा रखा गया है। जीवा अब तीन साल की हो चुकी है और वह सोशल मीडिया की स्टार है। जीवा की मां यानी साक्षी अपनी बेटी के मस्तीभरे वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब शेयर कराती है। यही नहीं एमएस धोनी भी क्रिकेट से फुर्सत मिलते ही जीवा के साथ अपना पूरा समय बिताते हैं।
क्रिकेटर रोहित शर्मा बने पापा, घर आई नन्हीं परीNew Year 2019: आखिरी टेस्ट मैच से पहले अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली यहां मनाएंगे नया साल