भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर में खेला गया दूसरी टी-20 मैच भी भारत के नाम रहा। भारत ने इंदौर टी-20 में श्रीलंका को 88 रन से हरा दिया। इस मैच में जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा। रोहित ने टी-20 की सबसे तेज सेंचुरी भी लगा दी। आइए जानें सबसे तेज शतक लगाने वाले कौन हैं 10 बल्‍लेबाज....


1. रोहित शर्माभारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंदौर में इतिहास रच दिया। रोहित ने धुआंधार पारी खेलते हुए 35 गेंदों में शतक ठोक दिया। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 118 रन बनाए। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज का टी-20 में सर्वाधिक स्कोर है। इस पारी में रोहित ने 10 छक्के, और 12 चौके लगाए। रोहित की शानदार इनिंग की बदौलत भारत ने भी टी-20 में अपना सर्वाधिक स्कोर 260 रन बना लिया।3. रिचर्ड लेवीसाउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रिचर्ड लेवी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लेवी ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। लेवी ने यह रिकॉर्ड 2012 में हैमिल्टन में बनाया था। 5. केएल राहुल


भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज केएल राहुल भी इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे। राहुल ने पिछले साल ही वेस्टइंडीज के विरुद्ध 46 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की थी।7. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल तो टी-20 के बादशाह हैं। गेल ने इंग्लैंड के विरुद्ध 2016 में 47 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली थी।9. ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल भी टी-20 के महारथी हैं। मैक्सवेल ने श्रीलंका के विरुद्ध 2016 में 49 गेंदों में शतक ठोक दिया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari