ब्रिस्‍बेन के गाबा मैदान में भारतीय टीम को भले ही करारी हार मिली हो। लेकिन सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने एकबार फिर शतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। गाबा में रोहित ने 127 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्‍कों की मदद से 91 रनों की पारी खेली।

1. गाबा मैदान पर एकदिवसीय मैच में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय रोहित शर्मा बने। इससे पहले इस मैदान पर यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने इस मैदान पर 91 रनों की पारी खेली थी।
2. रोहित ने सबसे कम 20 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच सेंचुरी लगाई हैं। हालांकि सचिन ने भी इस टीम के खिलाफ पांच सेंचुरी लगाई हैं लेकिन उन्होंने कुल 21 पारियां खेलीं।
3. रोहित का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वां शतक था। रोहित ने चार सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया में और एक सेंचुरी भारत में लगाई है। वह इस टीम के खिलाफ उसी के घर में सबसे अधिक सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित के बाद इसउ लिस्ट में लक्ष्मण का नाम आता है।
4. रोहित गाबा मैदान पर सेंचुरी पूरी करने के साथ एक इलीट क्लब में शामिल हो गए। वह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कंगारुओं के खिलाफ लगातार दो पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले साउथ अफ्रीका के ग्रीम हिक और भारत के वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर लगातार दो पारियों में सैकड़ा जड़ चुके हैं।
5. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 20 मैचों में 1000 रन ठोक डाले हैं। ऐसा करने वाले वो दुनिया केतीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ही यह कारनामा कर सके हैं।

inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari