भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज भारत ने 3-0 से अपने नाम कर ली। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए आखिरी मैच में भारत ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। कप्‍तान रोहित शर्मा ने टीम को बेहतर शुरुआत दिलाई और इसी के साथ उनके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए। आइए जानते हैं...


एक साल में सबसे ज्यादा छक्केरोहित शर्मा ने वानखेड़े में 27 रन की छोटी लेकिन अच्छी पारी खेली। इस दौरान रोहित ने एक छक्का भी लगाया। इस साल उनके खाते में 65 छक्के हो गए हैं। एक साल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब रोहित के नाम हो गया। पहले यह रिकॉर्ड डिविलियर्स के नाम था जिन्होंने 63 छक्के लगाए थे।सचिन की बराबरी कीसचिन तेंदुलकर के बाद रोहित मुंबई के ऐसे दूसरे लोकल बॉय बन गए। जिसे वानखेड़े पर टीम इंडिया की कप्तानी का मौका मिला। सचिन ने 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी।श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब धुनाई करते हैं रोहित, गवाह हैं ये तीन पारियांकप्तानी भी जंच गई


विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने बेहतरीन कप्तानी की। रोहित को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज का कप्तान बनाया गया था, रोहित ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। इस साल भारत किसी भी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में नहीं हारा, कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ जीत पाई और भारत का अजेय रिकार्ड बनाए रखा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari