बॉलीवुड फैंस रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सिंघम अजय देवगन के साथ लेडी सिंघम भी नजर आने वाली हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं। इस बीच उनका एक और कमाल का लुक रोहित शेट्टी ने शेयर किया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Deepika Padukone As Lady Singham: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सिंघम अजय देवगन के साथ लेडी सिंघम भी नजर आने वाली हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि दीपीका पादुकोण हैं। रोहित इस फिल्म को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रहे हैं, जिसका अंदाजा आप इस फिल्म की भारी भरकम स्टारकास्ट को देखकर भी लगा सकते हैं। इसी बीच डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस फिल्म सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का लेटेस्ट लुक जारी कर दिया है।

View this post on Instagram A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

सामने आए इस लेटेस्ट पोस्टर को रोहित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी पहने सिंघम का आइकॉनिक पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस दीपिका की इस तस्वीर को देखकर बेहद ही खुश हो रहे हैं। इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा कि, 'मेरा हीरो, रील में भी और रियल में भी, लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की ये फोटो सिंघम अगेन के टाइटल सॉन्ग की शूटिंग के दौरान की की है। बता दें कि, इस फिल्म में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे।

फिट कपड़ो में दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप
कुछ समय पहले ही इस फिल्म से दीपिका का लुक रिवील हुआ था। जिसमें वो कॉप 'शक्ति शेट्टी' के रोल में नजर आ रही हैं। दीपिका का ये अवतार फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया और हर कोई उन्हें कॅाप के रोल में देखने को बेताब है। इसी बीच सिघंम अगेन के शूटिंग सेट से कुछ फोटो सामने आई हैं। जिसमें दीपिका का बेबी बंप नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी में दिख रही हैं। उनका ये अवतार बेहद खास और काफी स्टाइलिश हैं। वहीं इन तस्वीरों में फैंस दीपिका का छोटा सा बेबी बंप भी देख पा रहे हैं।

Posted By: Anjali Yadav