देखिए, रोहित शेट्टी के साथ कैसे कार चला रहे हैं नन्हे किंग खान अबराम
शाहरुख पहुंचे मुंबई बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख इन दिनों व्यस्त हैं अपनी अगली फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख और काजोल की वही पुरानी सुपरहिट जोड़ी नजर आएगी। शाहरुख अपने काम में कितने ही व्यस्त क्यों न हो, लेकिन अपनी पत्नी गौरी का जन्मदिन कभी नहीं भूलते। अचानक आया ये वीडियो ऐसे में गौरी के जन्मदिन पर वो खास समय निकालकर मुंबई पहुंचे। उसी समय इंस्टाग्राम पर एक वीडियो आया। इस वीडियो में रोहित शेट्टी की गोद में शाहरुख का छोटा बेटा अबराम खान है। इसमें रोहित कार चला रहे हैं और अबराम उनकी गोद में बैठे हुए हैं। इस वीडियो में शाहरुख भी सामने से आते नजर आ रहे हैं।