ALLAHABAD: रोटरी इलाहाबाद मिडटाऊन डिस्ट्रिक्ट - 3120 ने जोश और उमंग से सेवा रविवार अपने सर्विस प्रोजेक्ट को चार चरणों में मनाया। सभी सदस्यों ने भारी संख्या में एकत्र होकर सर्वप्रथम वनवासी कल्याण आश्रम कीडगंज में बच्चों के मध्य भोजन, किताबों व अन्य स्टेशनेरी सामग्री का वितरण किया। मेधावी बच्चों ने गीत प्रस्तुत करके अपनी ख़ुशी को अभिव्यक्त किया। समय-समय पर रोटरी इलाहाबाद मिडटाऊन द्वारा इन बच्चों की शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास की आवश्यकताओं का पूर्ण ध्यान रखा जाता है। सेवा दिवस के दूसरे चरण में क्लब द्वारा हरिकिशन एचपी जंक्शन (हिंदुस्तान पेट्रोलियम), रेवा रोड, कांति पर यशवंत महेश्वरी एवं डॉ। बीबी अग्रवाल की अध्यक्षता में एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। तीसरे चरण में सड़वा, इलाहाबाद के सावित्री देवी महिला विद्यालय में एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 50 वृक्ष लगाए गए। क्लब के अध्यक्ष श्रीश अग्रवाल एवं सचिव डॉ। दिव्या बरतरिया इस वर्ष सम्पूर्ण समर्पण भाव से रोटरी मंच के माध्यम से सामुदायिक एवं समाज सेवा हेतु तत्पर हैं।

Posted By: Inextlive