- आठ फरवरी को होगा मेरठ प्रांत का विशाल कार्यक्रम

- मोहन भागवत की तबीयत खराब, डॉक्टर्स ने किया चेकअप

Meerut : आरएसएस के 8 फरवरी को होने वाले मेरठ प्रांत के कार्यक्रम के लिए सर संघ चालक मोहन भागवत गुरुवार देर रात मेरठ पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ संघ पदाधिकारियों से माधवकुंज में मंत्रणा की। शुक्रवार को वे शहर में कई स्थानों पर गए। साथ ही कई लोगों से मुलाकात भी की। गौरतलब है कि मोहन भागवत चार साल बाद मेरठ आए हैं।

स्वयंसेवकों से मिले

सुबह सवेरे सरसंघचालक प्रांत कार्यवाह फूलसिंह के पल्हैड़ा, मोदीपुरम स्थित आवास पर पहुंचे। यहां जलपान के बाद उन्होंने संघ से जुड़े लोगों से वार्ता की। दोपहर में सांसद राजेंद्र अग्रवाल के चाणक्यपुरी, शास्त्रीनगर स्थित आवास पर आए। यहां करीब ब्0 मिनट तक बंद कमरे में सांसद व संघ प्रतिनिधियों से मंत्रणा की। सांसद ने इस बाबत बताया कि बीते महीने पुत्री की शादी में सरसंघचालक नहीं पहुंच पाए थे, इसलिए आशीष देने आए।

डॉक्टर्स ने किया चेकअप

संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते सरसंघचालक मोहन भागवत की तबियत थोड़ी खराब है। ऐसे में वह दोपहर में डॉ। विरोत्तम तोमर के मेरठ कॉलेज के पास स्थित क्लिनिक पर पहुंचे। यहां डॉ। विरोत्तम तोमर के साथ डॉ। ममतेश गुप्ता, डॉ। विश्वजीत बैंबी, डॉ। अक्षय जैन ने उनका चेकअप किया। बाद में डॉ। उमंग अरोड़ा आदि चिकित्सक भी पहुंचे। देर शाम भागवत माधवकुंज पहुंचे। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों संग मंत्रणा की। वहीं सरसंघचालक पूरे दिन मीडिया से बचते रहे। प्रतिनिधियों ने भी दूरी बनाए रखी।

सोमवार को कार्यक्रम

शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मेरठ प्रांत जिसके अंतर्गत मेरठ महानगर, सरधना, मवाना व बागपत जिला आता है का कार्यक्रम होगा। इसमें सभी संघ की पारंपरिक वेशभूषा खाकी नेकर, सफेद कमीज व काली टोपी में शिरकत करेंगे। इसी दिन गाजियाबाद में भी संघ का कार्यक्रम है। सुबह सरसंघचालक गाजियाबाद जाएंगे, इसके बाद मेरठ आकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Posted By: Inextlive