सेकंड मेरिट के एडमिशन करने में आ रही बड़ी परेशानी

नेट की स्लो स्पीड कॉलेजों के लिए बनी सिर दर्द

BAREILLY

सेकंड मेरिट में नाम आने के बाद एडमिशन कराने कॉलेज पहुंचे रहे स्टूडेंट्स को सर्वर की स्लो स्पीड परेशान कर रही है। दरअसल आरयू ने पहली बार ऑनलाइन सिस्टम से एडमिशन करा रही है। फ‌र्स्ट मेरिट में कई बार गलतियां होने के बाद एडमिशन पूरे किए जा सके। अब सेकंड मेरिट में सर्वर डाउन होने से एडमिशन प्रोसीजर को रोक रही है। आरयू से अटैच 498 कॉलेज में फ्राइडे को सिर्फ 4200 एडमिशन ही हो सके। वहीं फ्राइडे तक कुल 1,00,200 एडमिशन हो चुके हैं।

एक एडमिशन में आधा घंटा

सर्वर डाउन होने के कारण काउंसलिंग करने के बाद स्टूडेंट जब फीस काउंटर पर जा रहे हैं। तो काउंटर पर काफी टाइम लग रहा है। सर्वर की स्लो स्पीड के कारण कॉलेज प्रशासन भी कुछ कर पाने में असफल है।

फ्राइडे को हुए 4200 एडमिशन

सेकंड मेरिट में एडमिशन करने के लिए कम समय मिला ही है और बची कसर इंटरनेट पूरी कर रहा है। फ्राइडे को सिर्फ 4200 स्टूडेंट्स ने फीस जमा कर अपना एडमिशन प्रोसीजर पूरा किया।

कॉलेजों में तेजी से एडमिशन चल रहे है। सर्वर डाउन होना लोकल प्रॉब्लम है इसमें आरयू की तरफ से कोई कमी नहीं है। यदि कॉलेजों में सर्वर प्रॉब्लम है तो जानकारी दें। डॉ। नीलिमा गुप्ता

ऑनलाइन एडमिशन हेड

Posted By: Inextlive