- सोशल मीडिया पर फैलाई अफवाह, परेशान रही पुलिस

- भाजपा पार्षद के साथ अन्य नेता दिनभर होते रहे परेशान

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र:

शहर के एक पार्षद के मर्डर की अफवाह से दिनभर लोग परेशान रहे। सोशल मीडिया पर सूचना वायरल होने से हड़कंप मच रहा। बाहर रहने वाले लोग शहर में अपने परिचितों को फोन करके पूछते रहे कि मर्डर हुआ है क्या। भाजपा से जुड़े पार्षद के साथ घटना की सूचना से नेता भी हलकान हुए। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि माहौल खराब करने के लिए एक फेसबुक आईडी से फर्जी पोस्ट डाला गया था। एसएसपी ने मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल प्रकरण की जांच में जुटी है।

एक दूसरे को फोन करके करते रहे कंफर्म

रविवार दोपहर बाद लोगों के मोबाइल फोन बजने लगे। अपने परिचितों को फोन कर लोग यह पूछते रहे कि किसका मर्डर हुआ है। ब्राह्मण हर्ष पराशर के नाम से बनी एक फेक फेसबुक आइडी से पोस्ट वायरल किया गया। उसमें लिखा गया था कि गोरखपुर भाजपा पार्षद अशोक पाल की गोली मारकर हत्या। इसके साथ ही उसमें तलवार उठाने की बात भी कहीं गई थी। थोड़ी ही देर में यह मामला तेजी से वायरल हो गया। पूरे शहर में हड़कंप मच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद यह साफ हो गया कि इस नाम से नगर निगम में कोई पार्षद नही हैं। अलबत्ता इनसे मिलते-जुलते नाम वाले एक नेता की फैमिली परेशान हो गई। उनके पास शुभचिंतकों के तमाम फोन आए। वह दिनभर लोगों से बात करके जानकारी देते रहे।

हरकत में आई पुलिस, जांच के निर्देश

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने के बाद लोगों ने पुलिस अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया। लेकिन शहर में किसी तरह की घटना की सूचना से पुलिस ने इनकार किया। शुरू में लोगों को लगा कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही। लेकिन बाद में सबकुछ सामने आ गया। पुलिस अधिकारी सबको यह बताते रहे कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। किसी ने जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए अफवाह फैलाई है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई थी। इस सूचना की जांच कराई जा रही है। अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

डॉ। सुनील गुप्ता, एसएसपी

Posted By: Inextlive