क्‍या आप ने कभी हवाई सफर किया है। अरे जनाब हम बात कर रहे हैं प्‍लेन में बैठने की। क्‍योंकि रूस की राजधानी मास्‍को में एक प्‍लेन में बैठे यात्रियों ने शुरु में एयरहॉस्‍टेस की बातों को मजाक समझा जिसके चलते सभी अपनी हड्डियां तुड़वा बैठे। वैसे हादसा अचानक हवा में दबाव बड़ने के चलते हुआ। जिसके चलते पायलट यात्रियों को चेतावनी भी नहीं दे सका।


मास्को से बैंकाक जा रही थी फ्लाइटरूस की राजधानी मास्को से बैंकाक जा रहा एरोफ्लोट एयरलाइंस का एक 777 बोइंग प्लेन सोमवार को हजारो फीट की ऊंचाई पर डगमगा गया। सीट बेल्ट ना पहनने वाले 27 पैसेंजर्स प्लेन में ही इधर-उधर जा गिरे और अपनी हड्डियां तुड़वा बैठे। थाइलैंड में स्थित रूसी दूतावास के बयान के अनुसार घायलों में 24 रूसी और तीन थाइलैंड के नागरिक हैं। इनमें से 15 को बैंकाक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन रूसी यात्री इस कदर चोट खा बैठे थे कि डॉक्टरों को उनका आपरेशन करना पड़ा।प्लेन लैंडिंग से ठीक पहले हुई घटना
रूसी एयरलाइंस के अनुसार बैंकाक में लैंडिग से करीब 40 मिनट पहले यह घटना हुई। प्लेन कम दबाव वाले क्षेत्र की चपेट में आ गया था। आसमान साफ होने के कारण चालक दल यात्रियों को सचेत भी नहीं कर पाया। इस कारण से ये हादसा हुआ। हादसे में उन बच्चों को भी काफी चोटें आईं जो माओं की गोद में थे और झटके लगते ही वो गोद से छिटककर गिर गए। गौरतलब है कि एरोफ्लोट की मास्को से बैंकाक के लिए रोजाना दो उड़ानें हैं। रूसी पर्यटकों में थाइलैंड के तटीय इलाके खासे लोकप्रिय हैं।

International News inextlive from World News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra