PRAYAGRAJ: प्रयागराज की धरती पर दिव्य कुंभ, भव्य कुंभ में पहुंचे विदेशी डेलीगेट्स की जमकर खातिरदारी की गई। इनके लिए रशियन और कांटीनेंटल फूड के स्टॉल तैयार कराए गए थे। साथ ही इंडियन डिशेज और देशी दमआलू भी था।

सैलेड्स के साथ रायता कॉम्बो

यहां पर रशियन सैलेड, ग्रीन सैलेड, कोकम्बर सैलेड के साथ ही टोमैटो कोर्न एंड बेलपेपर सैलड खाने स्टॉल का जायका बढ़ा रहे थे। साथ ही मिक्स रायता भी था।

शाही पनीर और दाल तड़का

-फॉरेन डेलीगेट्स का लंच तैयार करने की जिम्मेदारी अल्चिको को मिली थी।

-शाही पनीर के साथ चना मसाला, दाल तड़का, मटर पुलाव के साथ तंदूरी रोटी, गार्लिक नान व लच्छा पराठा परोसा गया।

-कांटिनेंटल डिशेज में ग्रिल कॉटेज चीज, बेक्ड वेजिटेबल, साउटेड वेजिटेबल, बर्न गार्लिक एंड स्पिनिच, मैक्सिकन रॉड रोस्टेड ब्रेड परोसा गया।

स्वीट डिश भी स्पेशल

-विदेशी मेहमानों के लिए एगलेस पुडिंग था।

-गुलाब जामून के साथ ही गाजर का हलुआ भी था।

Posted By: Inextlive