RANCHI :सुपरस्पेशियलिटी सदर हॉस्पिटल के इमरजेंसी में ट्रॉली और व्हीलचेयर का इंतजाम न होने की जानकारी मिलते ही डीएस काफी खफा हुए। सोमवार को उन्होंने इसके लिए लापरवाह अधिकारियों और स्टाफ की जमकर क्लास ली। साथ ही तत्काल इमरजेंसी में ट्रॉली और व्हीलचेयर रखने का आदेश दिया। ताकि इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को सुविधा मिल सके। इसके बाद ही पूरा अमला फास्ट हो गया। इमरजेंसी में तत्काल ट्रॉली और व्हीलचेयर दिखने लगा। बताते चलें कि रविवार को ही दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने इमरजेंसी में मरीज लाए तो भगवान ही मालिक नाम से खबर पब्लिश किया था। जिसके बाद सदर हॉस्पिटल के अधिकारियों की नींद खुली।

गंभीर मरीजों को होती थी परेशानी

काउंटर के पास जगह भी फिक्स

नई बिल्डिंग में हॉस्पिटल शिफ्ट करने के बाद ओपीडी कॉम्प्लेक्स के बगल में जगह चिन्हित की गई थी। जहां पर व्हीलचेयर और ट्राली रखे जाते थे। लेकिन वहां से इमरजेंसी गेट की दूरी काफी थी। धीरे-धीरे व्यवस्था खत्म हो गई और ढूंढने से भी लोगों को व्हीलचयेर-ट्रॉली नहीं मिल रहे थे। इससे गंभीर मरीजों को ले जाने व लाने में परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। सोमवार को सभी ट्रॉली और व्हीलचेयर को इमरजेंसी के पास बने रजिस्ट्रेशन काउंटर के बगल में रखने की व्यवस्था की गई। वहीं ड्यूटी में तैनात होमगा‌र्ड्स को इसकी मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

Posted By: Inextlive