तस्वीरें : सैफ के मना करने पर भी लोग नहीं छोड़ रहे तैमूर का पीछा, अब ये नई फोटो हुई वायरल
कानपुर। करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों अपने बेटे तैमूर को बेवजह मिल रही अटेंशन से परेशान हैं। इस वजह से उन्होंने फोटोग्राफर्स से तस्वीरें न खींचने का अनुरोध किया है। हालांकि फिर भी तैमूर की कई तस्वीरें अकसर ही मीडिया का सर्कस बन जाती हैं। अब तैमूर की घुड़ सवारी करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक साथ ही वायरल हो गई हैं। इनमें हमेशा की तरह तैमूर बहुत मासूम नजर आ रहे हैं पर उन्हें तो ये भी नहीं पता की जो भी अटेंशन या प्यार मिल रहा है वो सब बेवजह है। इसकी वजह से उनके जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।
इन तस्वीरों में तैमूर अपने कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक टी शर्ट पर शाॅट्स पहनी है। वहीं एक घोडे़ पर उन्हें कुछ लोग बैठाते नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरों को देख कर लोगों को अच्छा लगता है। अपने इसी अंदाज से तैमूर की क्यूटनेस ने करीना और सैफ के फैंस को अपना बना लिया है। वहीं अब तैमूर कैमरा को देख कर ऐसे रिएक्ट करते हैं जैसे वो अभी से कोई सेलिब्रिटी हों। तैमूर की ये हरकतें सैफ-करीना को चिंता करने पर मजबूर कर रही हैं इसलिए उन्होंने अब नन्हें नवाब को कैमरा से दूर रखने का फैसला ले लिया है।
करीना ने 6वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर सैफ को दिया ये खूबसूरत गिफ्ट, ऐसे शुरु हुई थी इनकी लव स्टोरी