सैफ ने तैमूर को बताया 'नेचर बेबी'
कानपुर (फीचर डेस्क)। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर सबसे पॉपुलर 'स्टारकिड' हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी भी बड़े सेलेब्रिटी को टक्कर दे सकती है। तैमूर के बारे में मीडिया से बात करते हुए सैफ ने हाल ही में बताया कि वह अपने बेटे को 'नेचर बेबी' मानते हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, 'तैमूर को पटौदी पैलेस जैसी जगह पसंद है जहां उसे खूब सारे फार्म वाले जानवर दिखाई देते हैं। जब भी वह फॉरेन में होता है तो हमेशा जू जैसी जगहों पर जाना पसंद करता है। वह एक नेचर बेबी है। वह हमेशा इधर-उधर नंगे पांव घूमता रहता है और मैं भी हमेशा से यही चाहता था कि मेरा बेटा ऐसा ही हो।'
अमृता सिंह और सैफ के दो बच्चे-सारा और इब्राहिम हैं। हाल ही में भाई-बहन की इस जोड़ी ने साथ में एक फोटोशूट करवाया और इंटरव्यू भी दिया। इस दौरान इब्राहिम बोले कि वह अपने फादर को अपना गाइड मानते हैं। उनका कहना था, 'मुझसे जुड़े कई लोग हैं, चाहे वह मेरी मां हों, मेरे रिश्तेदार हों या फिर दोस्त, सब कहते हैं, 'ओह माय गॉड, आप बिल्कुल सैफ जैसे दिखते हो।' हम भले ही एक जैसे हों, लेकिन वह मेरे लिए काफी स्पेशल हैं। जब हम आपस में बात करते हैं तो वह मेरे लिए मेरे गाइड भी होते हैं।' इब्राहिम ने बताया कि वह और सारा बहुत कम लड़ते हैं। अगर कभी उनका झगड़ा होता भी है तो बहुत छोटी-छोटी चीजों पर।features@inext.co.in