भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इन दिनों मालदीव में वेकेशन इंज्वाॅय कर रही हैं। साइना अपने पति पी कश्यप के साथ यहां घूमने आई हैं। इसकी कुछ तस्वीरें साइना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैंं। आप भी देखिए...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। इंडियन वुमेन बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल फिलहाल कोर्ट से दूर अपने पति के साथ क्वाॅलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। साइना छुट्टियां मनाने मालदीव गई हैं। इस बात की जानकारी खुद साइना ने तस्वीरें पोस्ट करके दी। इन तस्वीरों में साइना काफी ग्लैमरस दिख रही। वह शाॅर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत भी लग रही।

हरियाणा के हिसार में जन्मीं साइना नेहवाल भारत की फेमस महिला बैडमिंटन प्लेयर हैं। साइना नेहवाल दुनिया की नंबर 1 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। इस मुकाम पर पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला प्लेयर हैं।

आपको बता दें साइना बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली और जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

साइना नेहवाल ने साल 2018 में पुरुष बैडमिंटन स्टार पी. कश्यप के साथ शादी की। भारत के दो बड़े स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी की शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई थी। एक छोटे से पारिवारिक कार्यक्रम से बीच इन दोनों ने शादी की।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari