भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने शुक्रवार को पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप से शादी कर ली। साइना ने अपने अफिशल टि्वटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। वैसे आपको बता दें साइना-परुपल्ली के अलावा भारतीय खेल जगत की आैर भी कर्इ फेमस जोड़ियां हैं।

कानपुर। भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पुरुष बैडमिंटन स्टार पी. कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंध गई। भारत के दो बड़े स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी की शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई। एक छोटे से पारिवारिक कार्यक्रम से बीच इन दोनों ने शादी की। कुछ समय पहले ही इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने अपनी शादी का एलान सोशल मीडिया के जरिए किया। इसके लिए पहले ही 16 दिसंबर की तारीख तय की गई थी। हालांकि कयास ने लगाए जा रहे थे कि दोनों की शादी भव्य अंदाज में होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साइना ने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।

Best match of my life ❤️...#justmarried ☺️ pic.twitter.com/cCNJwqcjI5

— Saina Nehwal (@NSaina) 14 December 2018

दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल भी खेल जगत की मशहूर जोड़ी मानी जाती है। भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका  और कार्तिक की मुलाकात 2013 में हुई थी। जल्द ही दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन इसका खुलासा नहीं किया। कार्तिक और दीपिका का लगभग दो साल तक अफेयर रहा। दिनेश के लिए दीपिका काफी लकी रही हैं। साल 2014 की आईपीएल नीलामी में दिनेश कार्तिक को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12.50 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था। वहीं साल 2015 में दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.5 करोड़ की बोली लगाई। आईपीलए खत्म होते ही अगस्त 2015 में दोनों ने शादी कर ली। दीपिका क्रिश्चियन हैं, जबकि दिनेश हिंदू हैं, इसलिए दोनों ही धर्मों के रीति-रिवाजों से उनकी दो बार शादी हुई। दोनों ने 18 अगस्त 2015 को पहले क्रिश्चियन रीतिरिवाज और फिर 20 अगस्त को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार फेरे लिए।

अंजू बाॅबी जार्ज-राॅबर्ट बाॅबी जाॅर्ज
भारतीय महिला एथलीट अंजू और बॉबी की मुलाकात साल 1996 में भारत में स्पोर्ट्स अर्थारिटी ऑफ इंडिया में एक ट्रैनिंग कैंप के दौरान हुई थी। जहां यह दोनों नेशनल कोच पी.टी.जोसेफ के अंडर में ट्रेनिंग ले रहे थे। पहली मुलाकात में ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए। कैंप में कड़ी मेहनत के बावजूद 1998 एशियन गेम्स में अंजू क्वॉलीफाई करने से चूक गईं। तब बॉबी को अहसास हुआ कि, अंजू को अभी और मेहनत की जरूरत है। इसकी जिम्मेदारी बॉबी ने खुद अपने कंधो पर ली और अंजू को ट्रेनिंग देना शुरु कर दिया। कोच बनने के कुछ समय बाद ही अंजू और बॉबी ने साल 2000 में शादी कर ली।


जानें क्या होती है 'ड्राॅप इन' पिच, जिस पर खेला जा रहा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच


2018 में भारतीयों ने क्रिकेट से ज्यादा इस खेल को किया पसंद, ये हैं गूगल पर टाॅप 10 स्पोर्ट्स इवेंट

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari