भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज अपना 28वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। साइना ने बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बनाई है। खेल से इतर साइना के जीवन से जुड़ी कई अनजान बातें हैं जिन्‍हें आपको जरूर जानना चाहिए।


पहले थीं कराटे प्लेयरसाइना को बैडमिंटन खेलने का शौक बचपन से नहीं था। पहले वह कराटे प्लेयर थीं। कराटे में साइना ने ब्राउन बेल्ट हासिल की है।हर जीत के बाद आइसक्रीम खातीसाइना अपनी हर जीत के बाद आइसक्रीम जरूर खाती हैं। यह उनका जश्न मनाने का तरीका है।सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ीएक समय साइना दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी बन गईं थीं। उन्होंने करोड़ों में कई एडवरटाइजमेंट किए थे।जब खा लिया था केकड़ासाइना नेहवाल कभी नॉनवेज नहीं खाती थीं। मगर साल 2005 में चीन में एक टूर्नामेंट के दौरान उन्हें वहां कुछ वेज खाने को नहीं मिला। ऐसे में कोच गोपीचंद के कहने पर साइना ने मछली और केकड़ा खाया। साइना की बॉयोग्रॉफी "Saina Nehwal: An Inspirational Biography" में इस बात का जिक्र है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari