- दूर-दूर से आए संतों ने किया धर्म का प्रचार, मजारों पर न जाने का दिलाया संकल्प

- 11 किलो स्वर्ण आभूषण पहनने वाले गोल्डन बाबा रहे आकर्षण का केंद्र

Meerut: साधु-संतों के बीच धर्म ध्वजा फहरा रही थी। चौतरफा आध्यात्मिकता का वातावरण था। जयश्रीराम और हर-हर महादेव का जयघोष कानों में रस घोल रहा था। बुधवार को वेस्ट एंड रोड स्थित जैन विवाह मंडप में आयोजित संत समागम में वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।

दूर -दूर से आए संत

सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर की ओर से आयोजित संत समागम में दूर-दूर से धर्माधिकारी यहां पहुंचे। श्रीधाम वृंदावन से आए रामस्वरूप दास महाराज ने कहा कि गाय, गंगा, गुरु, गायत्री और गोविंद से ही संस्कृति की रक्षा संभव है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में ¨हदू समाज कम संख्या में है, वहां आतंकवाद है। जहां ¨हदू समाज बहुसंख्यक है, वहां आतंकवाद न के बराबर है। चेताया कि अगर ¨हदू समाज ने अपनी संख्या नहीं बढ़ायी तो पूरी दुनिया में कहीं जगह नहीं मिलेगी। बालकृष्ण स्वरूप ने मां का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि मां सर्वाेपरि है।

पूजा पाठ याद दिलाई

आयोजक शनिपीठाधीश्वर महंत महेंद्र दास महाराज ने कहा कि मजारों पर ¨हदू समाज के लोग अधिक संख्या में जाते हैं। उन्होंने मजारों पर पूजा-अर्चना न कराने का संकल्प दिलाया। विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी इस दौरान विचार रखे। समागम में जूना अखाड़े के गोल्डन बाबा आकर्षण का केंद्र रहे। नाम के अनुसार उन्होंने सभी अंगुलियों में सोने की अंगुठियां हाथों में कवच और कड़ों के अलावा गले में कई तरह की सोने की चेन और लॉकेट पहने हुए थे। संत समागम में बृज मंडल के प्रेमदास महाराज, धाम वृंदावन के सुंदर दास महाराज, विश्व ¨हदू परिषद के सुदर्शन चक्र महाराज, महामंडलेश्वर महेश गिरी महाराज, कृपाल दास महाराज,महंत निहाल दास, जगतगुरु ब्रह्मचारी कृष्ण, उदय आश्रम, महामंडलेश्वर कमलेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर नीलीमानंद महाराज, महामंडलेश्वर कमलेशानंद महाराज, शनि पीठाधीश्वर महंत महेंद्र दास महाराज और, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। वहीं ओम शिव महाकाल सेवा समिति के संरक्षक अभिषेक अग्रवाल की अगुवाई में परतापुर पर संतों का स्वागत हुआ। समागम में दूर-दूर से साधु संत जुटे। कार्यक्रम में नितिन कंसल, सचिन बंसल, राजीव गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, सुनील गर्ग का सहयोग रहा।

Posted By: Inextlive