- गौ माता की रक्षा के लिए संत समाज को आगे आना होगा

- वेस्ट एंड रोड पर संत समागम में शिरकत करने पहुंचे थे सांसद साक्षी महाराज

Meerut: देश में मांस निर्यात पर प्रतिबंध लगना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार से उनकी बात चल रही है, जल्द ही प्रतिबंध लगाया जाएगा। देश में गौ माता की हत्या को रोकने की जिम्मेदारी संतों के अलावा आम हिन्दू को भी लेनी चाहिए। यह बात बालाजी शनि मंदिर पर आयोजित संत समागम में पहुंचे बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि मैं संत, महात्मा, गौ, हिंदू, धर्म की बात करता हूं और करता रहूंगा। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर संतों की कृपा बताया।

पुलिसकर्मी को दौड़ाया

वेस्ट एंड रोड पर मंदिर के सामने चल रहे कार्यक्रम में पुलिस-प्रशासन के अफसर भी नजरें गढ़ाए रहे। इसी बीच एक पुलिसकर्मी आया और कैमरे से वीडियो बनाने लगा। इस पर महंत महेंद्र दास उखड़ गए और ललकारते हुए मंच से उतारने लगे। इस पर लोगों ने पुलिसकर्मी को बाहर भेज दिया।

जल्द होगी घोषणा

साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। सीएम का चेहरा कौन होगा, इस पर कहा संसदीय बोर्ड बैठक यह तय करेगी।

Posted By: Inextlive