कोरोना के चलते देश में 3 मई तक लॉकडाउन लगा है। ऐसे में कोई बाहर नहीं निकल सकता इसलिए सभी अपने-अपने घरों में टाइम पास के लिए कुछ न कुछ कर रहे। इन्हीं में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी शामिल हैं जो मस्ती वाले मूड में बेटी जीवा को लेकर बाइक राइडिंग कर रहे।

कानपुर। लॉकडाउन के बीच जब किसी के पास बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं है तो सभी सोशल मीडिया पर वक्त बिता रहे। ज्यादतर सेलेब्रिटी इंस्टाग्राम पर लाइव चैट या पोस्ट वगैरह शेयर कर रहे। मगर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ट्विटर और इंस्टाग्राम से कोसो दूर रहते हैं। धोनी के सोशल मीडिया अकाउंट तो हैं मगर वे उस पर समय बर्बाद नहीं करते। माही को रियल लाइफ में मस्ती करना ज्यादा अच्छा लगता है। यही वजह है कि सोमवार को उन्होंने अपने बेटी जीवा के साथ बाइक राइडिंग की।

धोनी की बेटी के साथ बाइक राइडिंग

इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा। इसकी वजह है कि उनकी पत्नी साक्षी धोनी। दरअसल साक्षी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर घर में किसी न किसी एक्टिविटी को लाइव करती रहती हैं। इसी के चलते सोमवार को जब धोनी बेटी जीवा के साथ फॉर्म हाउस में ही बाइक से घूमने निकले तो साक्षी ने इसे लाइव कर दिया। वीडियो लाइव करते हुए साक्षी कहती हैं, 'देखिए इन दो बच्चों को खेलते हुए, एक बड़ा बच्चा तो दूसरा छोटा बच्चा।' साक्षी यहां धोनी को बड़ा बच्चा कहकर बुला रही थी।

Thala Suthifying, literally! 😍🦁💛 #WhistlePodu VC: @SaakshiSRawat pic.twitter.com/0xpOxVoVET

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 20, 2020जीवा को बहुत प्यार करते हैं माही

धोनी को बाइक का कितना शौक है, यह सभी जानते हैं। अब तो उनकी बेटी जीवा भी उनका साथ दे रही। वीडियो में आप देखेंगे कि धोनी आगे बैठकर बाइक चला रहे। वहीं जीवा उनके पीछे बैठी है। पिता-बेटी की यह जोड़ी काफी सुपरहिट मानी जाती है। धोनी को अपनी बेटी से काफी प्यार है। जीवा के साथ मस्ती करते हुए माही के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari