बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान ने शनिवार को अपना नया म्यूजिक वीडियो जारी कर दिया। इसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वीडिया में भाईजान को कई सितारों के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है।

मुंबई (एएनआई)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपना नया गाना 'डांस विद मी' रिलीज कर दिया। सलमान खान द्वारा गाया गया और संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद द्वारा रचित, 'डांस विद मी' वीडियो में सलमान के विभिन्न क्लिप जोड़े गए हैं जिसमें उन्हें अपने परिवार के सदस्यों, उनके सहयोगियों के साथ-साथ उनके प्रशंसकों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

कई सितारों के साथ किया डांस
म्यूजिक वीडियो असेंबल में सलमान को अपनी पूरी यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और अवसरों पर विभिन्न हस्तियों के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। इनमें कटरीना कैफ, शाहरुख खान, आमिर खान, यूलिया वंतूर, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, जेनेलिया देशमुख, प्रभु देवा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और बहुत कुछ शामिल हैं।

View this post on Instagram A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

पहले भी गा चुके गाने
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए, सलमान ने जैसे ही गाने के रिलीज की घोषणा की। फैंस ने कमेंट में बाढ़ ला दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'ये मेरा फेवरेट है।' एक अन्य ने लिखा, "लव यू सलमान सर।" इससे पहले सलमान 'मैं हूं हीरो तेरा', 'प्यार करो ना', 'तेरे बिना' और 'भाई भाई' जैसे लोकप्रिय गाने गा चुके हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari