सलमान खान की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया से डेब्यु करने वाली भाग्य श्री के पति हिमालय दासानी को एक जुआ रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस उसे आगे की जांच के लिए अदालत में पेश करने के बाद कस्टडी की मांग करेगी।


कानपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। हिमालय पर आरोप है कि वो मुंबई के लोखंडवाला इलाके में जूए का रैकेट चला रहे थे।उन्हें मुंबई की अंबोली पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस इस मामले में कई और लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस की जांच में सामने आया नाममुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले उन्होंने अंधेरी इलाके में छापेमारी की थी, जिसके दौरान 15 लोगों को अरेस्ट किया गया था। अरेस्ट किए गए लोगों से पूछताछ और जांच में हिमालय दासानी का नाम सामने आया।मिड डे की खबर के मुताबिक मुंबई के अंधेरी पश्चिम के इंफिनिटी मॉल में पिछले महीने पुलिस ने छापेमारी की थी। फिलहाल इस बारे में हिमालय या उनके परिवार की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।खुद भी रहे हैं अभिनेता
जहां हिमालय की पत्नी भाग्यश्री सुपर स्टार सलमान खान के साथ हिट फिल्म मैंने प्यार किया से डेब्यु कर चुकी हैं, वहीं दासानी भी बॉलीवुड एक्टर रहे हैं। उन्होंने पत्नी भाग्यश्री के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि ये सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही थीं। अब उनके बेटे अभिमन्यु दासानी भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं। 2018 अभिमन्यु की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता रिलीज हुई थी औऱ उनके काम की  तारीफ भी हुई थी।

Posted By: Molly Seth