नाराजगी

सलमान को गुडविल एंबेसडर बनाने का विरोध

-------

मेरठी प्लेयर्स को भी पसंद नहीं सल्लू दादा

-ओलंपिक का गुडविल एंबेसडर सलमान खान को बनाने का मेरठ में विरोध

- खेल की जानकारी रखने वाला ही समझ सकता है खिलाडि़यों की समस्या

रूद्गद्गह्मह्वह्ल : फिल्म अभिनेता सलमान खान को ओलंपिक का गुडविल एंबेसडर बनाए जाने को लेकर मेरठ में भी विरोध के सुर उठने लगे हैं। यहां के खिलाडि़यों में इस निर्णय को लेकर काफी रोष है। मेरठ के खिलाडि़यों का कहना है कि एंबैसडर एक्टर को न बनाकर किसी खिलाड़ी को बनाना चाहिए था।

क्या है मामला

रियो ओलंपिक में भारतीय दल के लिए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को गुडविल एंबेसडर बनाया गया है। एक एक्टर को ओलंपिक का एंबेसडर बनाए जाने को लेकर खिलाडि़यों में भारी रोष है। उनका कहना है कि एंबेसडर किसी एक्टर की बजाए खिलाड़ी को बनाया जाना चाहिए था। इसको लेकर भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

किसी प्लेयर को एंबेसडर बनाना चाहिए। सलमान खान को खेल की नॉलेज नहीं है। वह टाइम भी नहीं दे पाएंगे। इसीलिए किसी खिलाड़ी को एंबेसडर बनाना चाहिए था।

-अलका तोमर, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी

एक अभिनेता खिलाडि़यों का दर्द नहीं समझ सकता है। केवल प्रचार के लिए फिल्म अभिनेता को एंबेसडर बनाना ठीक नहीं है। प्लेयर ही प्लेयर की प्रॉब्लम को समझ सकता है।

-जबर सिंह सोम, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच

ग्लेमर का जमाना है। पब्लिक ग्लेमर ही देखती है। इससे खेल को बढ़ावा तो मिलेगा। लेकिन किसी खिलाड़ी को एंबेसडर बनाते तो बहुत ही अच्छा रहता।

-मनु अत्री, अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी

सलमान खान का एंबेसडर बनाना गलत है। उनको खेल के बारे में क्या जानकारी है। हमारे देश में एक से एक महान खिलाड़ी है। जिसने ओलंपिक में देश को पदक दिलाया है। उनको एंबैसडर बनाना चाहिए था।

-गरिमा चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी

देश में अनेक खिलाड़ी हैं, जिनका लोहा दुनिया मानती है। उनको एंबेसडर बनाना चाहिए था। सलमान खान के पास केवल ग्लेमर है। उनका ओलंपिक से क्या मतलब है।

-अभिनव चौधरी, अंतराष्ट्रीय शूटर

Posted By: Inextlive