प्रियंका-निक की शादी की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड से ये सेलेब्रिटी शामिल!
features@inext.co.inKANPUR: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी का फंक्शन 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में होगा। पिछले दिनों उनका प्री-ब्राइडल शावर भी हुआ था और अब ये भी सामने आ गया है कि कौन-कौन उनकी शादी में मेहमान होगा। सबसे बड़ा नाम सलमान खान का है। मनमुटाव के बाद मिलेगा न्योता
प्रियंका के मेहमानों की लिस्ट में सलमान खान का नाम शामिल होना सबसे दिलचस्प है क्योंकि पिछले दिनों प्रियंका ने सलमान की फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद दोनों के रिश्तों में मनमुटाव आने की खबरें आई थीं। गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के जिन दोस्तों को शामिल किया गया है, वो हैं सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर शामिल हैं।
बताया गया है कि प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे। गेस्ट लिस्ट के मुताबिक शादी में 1500-2000 शामिल हो सकते हैं। वेडिंग इन्विटेशन नवंबर मिड में भेजे जाएंगे। तीन दिन के फंक्शन में सिर्फ बेहद करीबी लोग शामिल होंगे. निक की तरफ से भी शादी में 100 मेहमानों को न्योता गया है।