बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी बन गए हैं। उन्होंने इस साल 253 करोड़ रुपये की कमाई की है।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। फोर्ब्स ने 2018 में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले 100 इंडियन सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान सबसे ऊपर हैं। कमाई के मामले में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस साल टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट रैंकिंग 1 अक्टूबर, 2017 से 30 सितंबर, 2018 तक हुई सेलेब्रिटीज की कमाई पर आधारित है। इसमें किंग खान 13 वें पायदान पर हैं क्योंकि अक्टूबर 2017 के बाद अब तक उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिससे उनकी कमाई का स्तर 33 पर्सेंट तक नीचे गिर गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख इस साल सिर्फ इंडोर्समेंट के जरिये ही कमाई कर पाए, 2018 में उनकी कमाई 58 करोड़ रुपये रही। 3,140.25 करोड़ रुपये भाईजान की कुल कमाई
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने 2018 में खूब पैसा कमाया है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में सलमान सबसे ऊपर हैं। सलमान ने इस साल मूवी और इंडोर्समेंट के जरिये 253.25 करोड़ कमाए, पिछले साल की तुलना में इस बार उनकी कमाई में 8.06 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह उनकी कुल कमाई अब 3,140.25 करोड़ रुपये हो गई है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज में विराट कोहली का नाम दूसरे स्थान पर है। इस साल उन्होंने 228.0 9 करोड़ रुपये कमाए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार उनके कमाई में 116.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तीसरे नंबर पर अक्षय कुमारइसी तरह फोर्ब्स 2018 की लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम तीसरे नंबर पर है। उन्होंने इस साल फिल्म और ऐड के जरिये 185 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस बार दीपिका पादुकोण ने भी फोर्ब्स की टॉप फाइव लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसी तरह टॉप फाइव में शामिल होने वाली दीपिका, पहली महिला सेलिब्रिटी बन गई हैं। वे इस साल 112.8 करोड़ की कमाई कर लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद इस साल जबरदस्त कमाई कर लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है. वे 101.77 करोड़ की कमाई के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

एक्टर्स कमाई
सलमान खान 253.25 करोड़
विराट कोहली 228.0 9 करोड़
अक्षय कुमार 185 करोड़
दीपिका पादुकोण 112.8 करोड़
महेंद्र सिंह धोनी 101.77 करोड़
आमिर खान 97.05 करोड़
अमिताभ बच्चन 96. 17 करोड़
रणवीर सिंह 84.7 करोड़ रुपये
सचिन तेंदुलकर 80.00 करोड़ रुपये
अजय देवगन 74.50 करोड़ रुपये
Posted By: Mukul Kumar