बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की फैन फॉलोइंग के बारे में कौन नहीं जानता। एक शख्स ऐसा भी है जिसे सलमान खान के स्टारडम से कोई फर्क नहीं पड़ता है। भाईजान का उस इंसान की एक नायाब चीज पर दिल आ गया और उस चीज को पाने के लिए सलमान ने फट से दो करोड़ का ऑफर दे डाला। सिराज खान पठान ने बिना कुछ सोचे समझे सलमान को तुरंत ना कह दिया। जानिए क्या है वो कीमती चीज जिसके पीछे सलमान हो गए हैं दीवाने।


क्या है वो कीमती चीज   दरअसल बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को अहमदाबाद के रहने वाले सिराज खान पठान की एक बेहद कीमती चीज पसंद आ गई है। सिराज के पास एक घोडा़ है, जिसका नाम सकाब है। सलमान का दिल उस खूबसूरत घोडे़ ने चुरा लिया है। इस घोडे़ को खरीद कर अपने पास रखने के लिए सलमान ने सिराज को दो करोड़ रुपए ऑफर किये। सिराज ने   सलमान का ये आफर ठुकरा दिया।   कई ऑफर आ चुके   
सिराज सकाब को पांच साल की उम्र में ही 14.5 लाख रुपए में खरीद लाया था। तब से सिराज उसको ट्रेनिंग दे रहा है। सलमान ने तो सकाब की कीमत दो करोड़ आंकी जबकि इससे पहले भी पंजाब के बादल परिवार से उसे खरीदने के लिए 1.11 करोड़ रुपयै का ऑफर सिराज तक भेजा जा चुका है। सिराज ने सलमान की तरह उन्हें भी ना कह दिया।

Posted By: Vandana Sharma