जिम वाला लड़का कहकर सोहेल ने सलमान से मिलवाया था अपने जीजा को, पढ़ें पूरा किस्सा
हाल ही दिल्ली में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट में खुद सलमान ने इस बारे में कई रोचक खुलासे किए। सलमान ने यह वाकया बताया, 'अर्पिता का मैरिज प्रपोजल भी कुछ-कुछ उनकी बहन अलवीरा के प्रपोजल की तरह ही था। इस तरह के सारे प्रपोजल हमारे सामने अलसुबह ही आए हैं। जिस दिन अर्पिता हमसे मिलाने के लिए आयुष को लेकर आई थी, उस सुबह हम सभी भाई काफी देर से जागे थे। उस समय हम एक फिल्म पर काम कर रहे थे, जिसका नाम 'माइ पंजाबी निकाह' था, जो अब भी अंडर प्रोडक्शन है। उस फिल्म के लिए हम कोई नया लड़का देख रहे थे। सोहैल ने मुझे उस समय सलाह दी कि उन्होंने जिम में एक लड़का देखा है। वह 'माइ पंजाबी निकाह' के लिए बिल्कुल सही होगा। मैंने कहा- जल्द उसे साइन कर लो। पर वह बंदा गायब हो गया।
जिम वाला लड़का ही था आयुष एक सुबह अर्पिता ने आयुष शर्मा को हमसे मिलवाया। अर्पिता ने कहा कि वह उनसे शादी करना चाहती हैं। थोड़ी हिचक के बाद हम लोग अर्पिता के निर्णय पर राजी हो गए। इसके बाद सोहैल ने मुझे बताया कि मैंने तुम्हें 'माइ पंजाबी निकाह' के लिए जिस जिम वाले लड़के के बारे में बताया था, यह वही लड़का है। मेरा रिएक्शन था, वाह.. बहुत बढि़या, अब तो हमारी फिल्म फ्री में बन जाएगी।' इसके बाद की कहानी सभी के सामने हैं। अर्पिता और आयुष की 2014 में शादी हुई। उनकी शादी का आयोजन उस समय बॉलीवुड का एक ग्रैंड इवेंट था। ये भी पढ़ें: इस कारण 15 अगस्त की आधी रात्रि को रिलीज होगा 'पटाखा' का ट्रेलर